आज भभुआ आयेंगे सीएम नीतीश, जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय के लिए मांगेंगे समर्थन

कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
# कल भभुआ में सुमो का रोड शो तो बेलांव में चिराग का जनसभा 
भभुआ/ कैमूर. 205 भभुआ विधान सभा उप चुनाव में भाग्य आजमा रहे सभी प्रत्याशियों ने ज्यों ज्यों मतदान की समय नजदीक आ रही है. प्रत्याशी अपने जीत के लिए  प्रचार में अपनी ताकत झोंक रहे है. भाजपा, कांग्रेस के अलावा अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी गांव-गांव में जा कर जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, आज यानी गुरुवार को दिन के 11 बजे हेलीकॉप्टर से जगजीवन स्टेडियम में सीएम नीतीश कुमार उतरेंगे. जहां पर एनडीए गठबन्धन से दिवंगत विधायक की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय के समर्थन में भभुआ शहर स्थित जगजीवन स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे. 
फ़ोटो - जगजीवन स्टेडियम के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम, एसपी व अन्य 
वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय सभा को संबोधित करेंगे. एनडीए प्रत्याशी के जीत के लिए भाजपा की तरफ से चुनाव प्रचार करने भाजपा, रालोसपा, जदयू के दिग्गज नेता भभुआ विधान सभा क्षेत्र में दौरा कर रहें हैं.
* कल होगा उपमुख्यमंत्री का भभुआ में रोड शो
इस क्रम में कल यानी नौ मार्च को उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भभुआ में रोड शो करेंगे. वही नौ मार्च को ही भभुआ विधान सभा के अंतर्गत रामपुर प्रखंड के बेलांव बाजार में सांसद चिराग पासवान सभा को संबोधित करेंगे. 
* डीएम व एसपी ने सीएम के सभा स्थल के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बुधवार को शहर के जगजीवन स्टेडियम में होने वाले जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह व एसपी हरप्रीत कौर ने जायजा लिया. जहां कुछ कमी पायी गयी वहां पर पूरा कराने का निर्देश दिया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top