कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल/ रजनीकांत दूबे
# साईकिल से 200 गांवो का किया दौरा, कह रहे विधायक बनूगा तो बेरोजगार युवाओं को दिलाऊंगा रोजगार
# पांचवीं बार लड़ रहे है विधानसभा का चुनाव
रामपुर / कैमूर. बिहार में कैमूर के भभुआ, अररिया व जहानाबाद में उपचुनाव हो रहा है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का तिथि 11 मार्च को निश्चित किया गया है. उपचुनाव के मतदान की तिथि ज्यों ज्यो नजदीक आ रही है. प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज होने लगी. उन्हें दिन रात नहीं, खान पान कुछ नहीं दे रहा है. सभी प्रत्याशियों का एक ही लक्ष्य रह गया है. किसी तरह मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है. इस विधानसभा से जीत कर पटना तक पहुँचा जाए. भभुआ विधानसभा के इस उपचुनाव नामांकित प्रत्याशियो में एक प्रत्याशी को छोड़ कर सभी प्रत्याशी वाहन से प्रचार प्रसार कर रहे है. लेकिन इस उपचुनाव में एक सा प्रत्याशी है जो धन्नू नामक अपने साईकिल से जाकर विधानसभा का दौरा गांवो में जाकर प्रचार प्रसार कर रहे है.

जब कैमूर लाइव न्यूज के रामपुर संवाददाता की नजर इस 72 वर्षीय प्रत्याशी पर पड़ी तो इनके बारे में विस्तार जानकारी प्राप्त किया. इनके हौसला व दिल में लगे लालसा व सपना पूरा हो या न हो लेकिन आज के आधुनिक युग में इस तरह विधायक प्रत्याशी के रूप में गांवो में साईकिल के सहारे जाकर प्रचार प्रसार कर रहे है. इनके हौसले व जज्बे को सलाम है. अब आपको इस प्रत्याशी का नाम और कहां के रहने वाले यह बताते है. इनका नाम अक्षयवर सिंह है,जो अखलासपुर गांव के रहने वाले है. यह गुरुवार को रामपुर प्रखंड के बेलांव बाजार में अपना प्रचार प्रसार के लिए अकेले अपने धन्नू नामक साईकिल से पहुँचे हुए थे. जो साईकिल पर बैठे हुए साईकिल पर अपना चुनाव चिन्ह टॉर्च को बांधे हुए थे. वही बाएं हाथ में अपने प्रचार के लिए पोस्टर लिए हुए थे और साइकिल पर ही लोहे की टिन का एक बोर्ड लगाए हुए थे. जिस वे अपने नाम व चुनाव चिन्ह के साथ चल मेरी धन्नू इज्जत का सवाल है. इसके साथ बोर्ड पर पांचवी बार विस चुनाव में 5 वीं खड़ा होने को दर्शा रहा था. ऐसे में बेलाव बाजार में प्रचार- प्रसार करते हुए पहुँचे निर्दलीय प्रत्याशी अक्षयबर सिंह को देख कर लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गया. 72 वर्ष के उम्र में भभुआ बिधान सभा का ये पांचवा बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े है. जब प्रचार के दौरान बेलाव बाजार में पहुचे तो इनका वाहन देख लोग देखने लगे. भभुआ विधानसभा के अब तक उन्होंने अपने धन्नू नामक साईकिल से 200 से अधिक गावो का दौरा कर चुके है. उन्होंने बताया कि मैं ही एक ऐसा निर्दलीय प्रत्याशी हूं जो पांचवी बार निर्दलीय विधायक प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहा हूं, बाकी सब के सब नये चेहरे है. अगर मैं विधायक बन जाऊंगा तो भभुआ विधानसभा को सभी बेरोजगार युवाओं के रोजगार दिलाने का काम करूंगा. श्री सिंह के जाने तक भी बाजार में हर दुकान पर उनका ही चर्चा होती रही. अब उपचुनाव के नतीजे आने के बाद ही पता चल पायेगा कि क्या जनता इनके सपने को 5 वीं में भी पूरा करती है या नहीं ?