उपचुनाव में मतदान के दौरान इवीएम की गड़बड़ी होने पर तत्काल होगा सुधार, मौजूद रहेंगे अभियंता

फ़ोटो - इवीएम का फाइल फोटो 
* कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ/ कैमूर.सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में भभुआ विधान सभा उप चुनाव 2018 को ले गठित किए गए सभी कोषांगों की तैयारी की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. जानकारी के अनुसार, चुनाव के दौरान इवीएम में कभी-कभी गड़बड़ी हो जाने के कारण मतदान में परेशानी होती है. इस तरह की परेशानी न हो इसके  लिए प्रशिक्षण कोषांग की देख रेख में बेल कंपनी के अभियंताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इन्हें मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा. प्रशिक्षित बेल अभियंता उपचुनाव के दौरान प्रतिनियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ रहेंगे. आवश्यकता के अनुसार ये सभी इवीएम मशीन में कोई गड़बड़ी होने पर उसे तत्काल सुधारने का काम करेंगे. वहीं अर्ध सैनिक बल कोषांग की समीक्षा में बताया गया कि भभुआ विधान सभा उपचुनाव संपन्न कराने के लिए चार कंपनी अर्द्ध सैनिक बल व पांच कंपनी आरपीएफ के पुलिस बल को ठहराव के लिए रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत भवन व उच्च विद्यालय नौहट्टा तथा भभुआ प्रखंड के क्षेत्र अंतर्गत भुपेश गुप्त कॉलेज सहित 7 जगहों को निहित किया गया है.
बैठक के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 25 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ 22 बेल अभियंता रहेंगे.जिलाधिकारी ने बैठक में कार्मिक कोषांग, कार्मिक मतगणना, इवीएम, वीवी पैट, सामग्री कोषांग, वाहन कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, वेब कास्टिंग, प्रशिक्षण कोषांग, पोस्टल बैलेट पेपर, सीलिंग कोषांग, स्वीप कोषांग, अर्ध सैनिक बल कोषांग, बज्र गृह कोषांग आदि की समीक्षा की. बैठक में वेब कास्टिंग होने वाले मतदान केंद्रों के बारे में भी चर्चा की गयी. बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी भरत भूषण, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी दुष्यंत कुमार, के के उपाध्याय सहित सभी कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top