घर घर बांटेगे बीएलओ मतदान के लिए पर्ची, 11 मार्च को भभुआ विधानसभा उपचुनाव का मतदान

फ़ोटो - मतदान देने के बाद निशान लगाते हुए, हाथों में पर्ची
फाइल फोटो 

कैमूर लाइव न्यूज/ बंटी जायसवाल
भभुआ. 205 भभुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 मार्च को मतदान होगा. इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है. उपचुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं को पर्ची दिया जायेगा. जिससे वे मतदान के समय अपने मत का प्रयोग करेंगे. ये पर्ची बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं को देंगे. सोमवार को सदर प्रखंड मुख्यालय के बहुउद्देश्यीय भवन में बीएलओ को बुलाकर मतदाता के वोट देने वाला पर्ची का वितरित किया गया. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड के 162 बीएलओ मतदान के लिए मतदाता पर्ची दिया गया है. जिसे बीएलओ दो दिनों में घर घर जाकर मतदाताओं को मतदान का प्रयोग करने के लिए मतदाता पर्ची देंगे. जिसे लेकर मतदाता 11 मार्च को होने वाले मतदान में इसी के आधार पर पहचान पत्र के साथ वोट देंगे. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top