न्यूज़ डेस्क. भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार गायक सह अभिनेता पवन सिंह ने बलिया के एक होटल में शादी कर लिया. पवन सिंह के दूसरी पत्नी ज्योति के बारे में जानने के लिए उनके चाहने वालों में होड़ मची है.
पवन सिंह के पत्नी ज्योति बलिया के एक क्षत्रिय परिवार की बेटी है. ज्योति के पिता का नाम राजाबाबू सिंह जो कि बाले बलिया में सभापति थे. पवन सिंह के पत्नी ज्योति की काफी खूबसूरत दिख रही है. तस्वीरों में ज्योति लाल रंग का लहंगा पहनी है , मुख पे मुश्कान है. हो भी क्यो नही आखिर आज वे भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह की पत्नी जो बन रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, पवन सिंह ने 5 मार्च को ही बलिया कोर्ट में ज्योति के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया था. लेकिन आज यानी बुधवार धूमधाम से उनकी शादी बलिया के एक होटल से सम्पन होगी. शादी के बाद पवन सिंह व पत्नी ज्योति की उनके रिश्तेदार के साथ तस्वीरें भी सामने आयी है.
