खुले में शौचमुक्त के लिए स्वच्छाग्रही टीम को गांवों में इस विधि से शौचालय निर्माण के लिए लोगों की बदलेगी सोच

फोटो. स्वच्छाग्राही टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते बीडीओ व अन्य 

                      # कैमूर/ बंटी जायसवाल

# 3 स्वच्छाग्रही की टीम खुले में शौचमुक्त जागरूकता के लिए हुई रवाना 
#  चंपारण सत्याग्रह के लिए भभुआ पहुंचे 16 स्वच्छाग्रही 
भभुआ/कैमूर . सोमवार को सदर प्रखंड में खुले में शौचमुक्त के लिए 16 सत्याग्रह से स्वच्छाग्रही लोगों को गांव गांव में घूम घूम कर जागरूक करने के लिए पहुंचे. मंगलवार को भभुआ बीआरसी में पहुंच कर बीडीओ मुकेश कुमार ने आये हुए स्वच्छाग्रही के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिया. चंपारण सत्याग्रह से स्वच्छाग्रही अभियान को सफल बनाने के लिए 8 अप्रैल तक गांवों में जाकर खुले में शौचमुक्त करने को लेकर जागरूक किया जायेगा. 16 स्वच्छाग्रही में 3 महिला व 13 पुरूष शामिल है. स्वच्छाग्रही की तीन टीम बनायी गयी है. एक टीम में 6 और दो टीम में 5-5 स्वच्छाग्रही शामिल है. इसके साथ ही इस टीम में स्वच्छाग्रही के साथ संबंधित पंचायत के प्रेरक व मास्टर ट्रेनर साथ में है.
बीडीओ मुकेश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखा कर स्वच्छाग्रहियों की टीम को पंचायतों में जागरूक करने के लिए रवाना किया गया. बीडीओ ने बताया कि दुमदुम के ढ़हनिया, डिहरा के भरिगांवा व महुअत पंचायत के महुअत गांव में स्वच्छाग्रही टीम जाकर लोगों को जागरूक करेंगी. मास्टर ट्रेनर रामप्रवेश तिवारी ने बताया कि गांवों में जाकर ट्रिगर विधि के माध्यम से खुले में शौच करने वाले लोगों को शर्मसार किया जा रहा है. ताकि अपने घरों में शौचालय बनवा कर उसका उपयोग करें. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह, पूर्व बीडीसी अजय सिंह, प्रखंड समन्वयक रविशंकर बिहारी, चितरंजन तिवारी, रमेश तिवारी सहित कई लोग शामिल थे. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top