फ़ोटो चैता का प्रस्तुति करते बक्सर के व्यास
कैमूर/ बंटी जायसवाल# रामपुर/ जितेंद्र चौधरी
रामपुर/कैमूर. कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के सबार गांव के मेला मैदान में सोमवार के रात चैता का आयोजन किया गया. जिसमें दो जिले बक्सर व रोहतास जिले के टीम के बीच जबरदस्त चैता का महासंग्राम हुआ.
रामपुर/कैमूर. कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के सबार गांव के मेला मैदान में सोमवार के रात चैता का आयोजन किया गया. जिसमें दो जिले बक्सर व रोहतास जिले के टीम के बीच जबरदस्त चैता का महासंग्राम हुआ.
फ़ोटो चैता महामुकाबला का सामूहिक रूप से उद्घाटन करते
इसमें बक्सर ने रोहतास को हरा शील्ड पर कब्जा लिया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन करमचट थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सुरेन्द्र मल्लाह, कैमूर भाजपा उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया.
वही इस कार्यक्रम का आयोजन युवा साथी संजय पाल द्वारा किया गया. जिसमे क्षेत्र से हजारों चैता प्रेमी ने लुफ्त उठाया. जिसमें रोहतास व बक्सर टीम के व्यास ने चैता गीतों से रात भर झुमाते रहे.
रोहतास के व्यास ने गौरी के ललनवा... गणेश वंदना से गीत से की लोग भक्तिमय माहौल में झूमने लगे. बक्सर के व्यास ने आज चइत हम गाईब हो रामा ऐहि ठहिया... जब गाया तो लोगो की तालियों की गड़गड़ाहट से महफिल झूम उठा.
अंत में बक्सर की टीम ने रोहतास को हरा कर चैता के शील्ड पर कब्जा कर लिया. युवा साथी विजेता व उपविजेता टीम के व्यास को शील्ड देकर सम्मानित किया गया. निर्णायक के रूप में बिरहा गायक रॉकेट नन्दलाल यादव, शंभू पासवान,सरोज बिंद शामिल थे. मौके पर हजारों चैता प्रेमी उपस्थित रहें.

