बहू बेटिया दूर न जाये, घर में शौचालय बनवाये नारे लगा बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी 


भभुआ/ बंटी जायसवाल& रामपुर/ रजनीकांत दुबे

फोटो. प्रभात फेरी निकालते नगर पालिका मध्य विद्यालय के बच्चें

# सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह अभियान के तहत बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

भभुआ. शनिवार को शहर के नगरपालिका मध्य विद्यालय के बच्चों द्वारा सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह अभियान के तहत घरों में शौचालय बनवाने व जागरूकता के लिए सुबह में प्रभात फेरी निकाली गयी. इसमें विद्यालय के वर्ग 5 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. प्रभात फेरी प्रधानाध्यापक पियूष कुमार के नेतृत्व में स्कूल परिसर से निकाली गयी. जो कचहरी रोड से होकर एसपी आवास होते हुए शहर में घूम कर लोगों को खुले में शौच नहीं जाने व अपने घरों में शौचालय निर्माण कर उसका उपयोग करने के बारे में जागरूक किया गया. 

इस दौरान बच्चें अपने हाथों में बैनर व तख्तियां लिए हुए थे. बहू बेटिया दूर न जाये, घर में शौचालय बनवाये, शौचालय निर्माण करो,नारी का सम्मान करो,मम्मी पापा शर्म करों, खुले में शौच बंद करों, हम सब का यही सपना, स्वच्छ भारत हो अपना आदि नारे लगा रहे थे. प्रभात फेरी का समापन पुन: विद्यालय पर आकर किया गया. 
वही रामपुर प्रखंड के बेलाव पंचायत के उत्क्रमित  मध्य विद्यालय अकोढ़ी के बच्चों द्वारा सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह अभियान के तहत घरों में शौचालय बनवाने के लिए सुबह में प्रभात फेरी निकाली गयी. इसमें विद्यालय के वर्ग 5 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. प्रभात फेरी में प्रधानाध्यापिका रूबी कुमारी  नेतृत्व में स्कूल परिसर से निकाली गयी. जो की अकोढ़ी गांव में  घूम कर लोगों को खुले में शौच नहीं जाने व अपने घरों में शौचालय निर्माण कर उसका उपयोग करने के बारे में जागरूक किया गया. इस दौरान बच्चें अपने हाथों में बैनर व तख्तियां लिए हुए थे. बहू बेटिया दूर न जाये, घर में शौचालय बनवाये, शौचालय निर्माण कर शिक्षकगण द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत का नारा दिया गया, एवम् सम्पूर्ण भारत को स्वच्छ बनाने के लिए आन्दोलन के रूप मे अपनाने का संकल्प लिया गया. मौके पर सहायक शिक्षक धर्मेद्र सिंह, धर्मदेव राम व शिक्षिका बसंती सिंह  ने इस प्रभात फेरी शामिल थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top