कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ/ कैमूर. विश्व के प्राचीनतम मंदिरो व शक्तिपीठ में शामिल जिले के भगवानपुर प्रखंड के पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में शनिवार को दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का आगाज हुआ. महोत्सव के शुरुआत के पहले मां मुंडेश्वरी की गंगा के तर्ज पर आए विद्वानों द्वारा महाआरती हुई. इसके बाद कार्यक्रम का उद्घाटन सूबे के परिवहन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री संतोष निराला, पिछड़ा व अतिपिछड़ा मंत्री व चैनपुर विधायक बृजकिशोर बिंद, डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह व एसपी हरप्रीत कौर दीप प्रज्जवलित कर किया.
# मुंडेश्वरी धाम में रोपवे का होगा निर्माण
पिछड़ा व अति पिछड़ा कल्याण मंत्री बृज किशोर बिंद ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा मां मुंडेश्वरी धाम में रोपवे का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा. इसके बाद डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक साल मुंडेश्वरी महोत्सव कराने की तिथि सात व आठ अप्रैल निर्धारित कर दी गई है. एसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि मैं जब निकलती हूं तो मां मुंडेश्वरी को याद करता हूं. मां की कृपा से हमेशा कैमूर जिला में शान्तिपूर्ण माहौल रहता है. इस मौके पर भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय, डीडीसी के पी गुप्ता, बीडीओ भगवानपुर ऋतु रंजन कुमार, समाज सेवी आलोक सिंह, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
# तोहरे लट चुएला भवानी ऐ मैया मोरी से मुंडेश्वरी महोत्सव में मालिनी अवस्थी ने लूटी वाहवाही
भभुआ. कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड में मुंडेश्वरी धाम परिसर में मुंडेश्वरी महोत्सव का आगाज लोक गीत गायिका मालिनी अवस्थी ने शनिवार रात सुर व ताल का संगम पेश किया, तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए. भोजपुरी गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने न सिर्फ मंच पर खुद गायीं, बल्कि श्रोताओं को भी अपने साथ गवाया और उनकी भीड़ में पहुंचकर उन्हें खड़ा होकर झूमने के लिए मजबूर कर दिया. मंच पर उनका दीदार होते ही, श्रोताओं ने तालियों से स्वागत किया. मंच को स्पर्श कर पहुंची मालिनी अवस्थी ने ‘तोहरे लट चुएला भवानी ऐ मैया मोरी आदि भवानी... नामक भक्ति चैता से कार्यक्रम की शुरुआत की.
#हास्य कलाकार रविन्द्र जॉनी ने लोगो को व्यंग, कॉमेडी, खूब हंसाया गुदगुदाया






