राशन दुकानदारों की 19 वीं वार्षिक सम्मेलन में डीएम ने कहा डीलर करायेंगे 25 शौचालय का निर्माण

फोटो . डीलर संघ के 19 वां वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करते डीएम 
कैमूर /बंटी जायसवाल
# लिच्छवी भवन में आयोजित हुआ जिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की 19 वां वार्षिक सम्मेलन 
भभुआ . शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित लिच्छवी भवन में जिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की 19 वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंड के गांवों के राशन दुकानदार यानी डीलरों ने भाग लिया. इस सम्मेलन का उद्घाटन डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने दीप जला कर किया. जिलाधिकारी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि डीलर हमारे रीढ़ है. इनके बिना हमारी काम नहीं हो सकता है. डीलर उपभोक्ताओं को समय समय पर राशन किराशन वितरण करें. राशन किराशन के जो योग्य नहीं है. वे राशन किराशन का लाभ ले रहे उनका नाम काटा जायेगा. जो गरीब,बेसहारा लाभुक राशन किराशन से वंचित हो जा रहे है. उनका राशन किराशन बनाया जायेगा. इसके साथ ही उन्होनें सरकार द्वारा चलाये जा रहे सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह अभियान में सहयोग करने की बात कही. 
फ़ोटो - लिच्छवी में डीलर संघ की सम्मेलन में उपस्थित डीलर  
डीएम ने कहा डीलर भी इस अभियान को सफल बनाने व जिले में ओडीएफ बनाने में मदद करें. वही प्रत्येक डीलरों को अपने स्तर से 25 शौचालय का निर्माण करने का निर्देश दिया. उन्होनें कहा कि डीलरों अपने आसपास साफ सफाई पर ध्यान दें. सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह अभियान 10 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान प्रत्येक डीलर लोगों को प्रेरित कर जागरूक करते हुए 25 शौचालय का गड्ढ़ा का खुदाई करा कर शौचालय का निर्माण कराये. डीलरों के इस अभियान को सफल बनाने में कैमूर जिला एक नया कीर्तिमान रचेगा. इस कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमजान अंसारी ने की. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभाकर कुमार झा,मोहनिया एसडीएम शिवकुमार राउत, भभुआ एमओ सिद्धनाथ पासवान, डीलर रामेश्वर चौबे, असलम अंसारी, बैजनाथ, मुन्ना सिंह, अलिमुद्दीन अंसारी, अशोक मिश्रा, विमलेश सिंह, विजय चौरसिया, वशिष्ठ सिंह, रामअवध सिंह, राजू जायसवाल, सहित सैकेड़ो लोग मौजूद थे.  

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top