जिले में है 151 पैक्स केंद्र, 125 पैक्सों का होगा चुनाव
भभुआ/कैमूर. कैमूर में लोकसभा चुुुनाव के बाद अब पैक्स का चुनाव होने वाला है. जिसकी तैयारी में प्रशासन जुट गया है. कैमूर में आगामी सितंबर माह में 125 पैक्स केंद्रों का चुनाव होगा. इसकी जानकारी डीडीसी कृष्णा प्रसाद गुप्ता ने देते हुए बताया कि पैक्स चुनाव के लिए अगस्त माह में बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा अधिसूचना जारी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कैमूर में 151 पैक्स हैं. जिसमें 26 पैक्सों का चुनाव बाद में हुआ था. डीडीसी ने बताया कि निर्वाचन प्राधिकार जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में वोटर लिस्ट के प्रारुप का प्रकाशन किया जायेगा. उसी माह के तीसरे सप्ताह तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे. निर्वाचन प्रधिकार द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पैक्स चुनाव की तैयारी शुरु की गई है. उन्होंने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तर पर जल्द बैठक आयोजित की जाएगी.बैठक में चुनाव की तैयारी को लेकर कार्य योजना तैयार की जाएगी.
#एक रुपये में पैक्स का बन सकते है सदस्य, 10 रुपये में शेयर होल्डर बन कर लड़ सकते है पैक्स का चुनाव
भभुआ/कैमूर. कैमूर में आगामी सितंबर माह में पैक्स का चुनाव होने वाला है. डीसीओ रामाश्रय राम ने बताया कि पैक्स के मतदाता एक रुपये सोसाइटी के खाते में जमा कर सह सदस्य बन सकते हैं, जबकि जो वोटर दस रुपये जमा कर शेयर होल्डर बन सकते है और वे चुनाव लड़ सकते है.एक रुपये जमा करने वाले वोटर सिर्फ चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं.यह भी बताया कि पैक्स अध्यक्षो को निर्वाचन प्राधिकार के खाते में पांच हजार रुपये जमा होगा. इसके लिए सभी पैक्स अध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है. वे आरटीजीएस, निफ्ट व बैंक ड्राफ के अंदर जमा करेंगे. 15 जून तक पैसा नहीं जमा करने वाले पैक्सों का चुनाव रुक जाएगा. जिस मतदान केन्द्र पर सात से 14 सौ के बीच में मतदाताओं की संख्या है. उस पैक्स को दस हजार रुपये जमा करना होगा.
एक बूथ पर बनाये जाएंगे 700 वोटर
पैक्स चुनाव के दौरान एक बूथ पर 700 वोटर बनाये जाएंगे. जिला सहकारिता पदाधिकारी रामाश्रय राम ने बताया कि अगर किसी पैक्स में 21 सौ मतदाता हैं तो वहां पर 700 मतदाता के हिसाब से तीन मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्राधिकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार मतदान केन्द्र का निर्माण पैक्स अध्यक्ष के घर से दो सौ मीटर की दूरी के बाद सरकारी भवन में किया जाएगा. ताकि चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में भयमुक्त संपन्न कराया जा सके.

