पारिवारीक कलह में पति ने पंखे से लटक कर ली खुदकुशी

मोहनियां कैमूर. कैमूर के मोहनियां में पारिवारीक कलह में पति द्वारा पंखे से लटकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. मृतक  की पहचान बबलू कुमार गुप्ता पटना के गोबिंदपुर के फतुहा गांव निवासी के रूप में हुई है. जो मोहनियां के वार्ड संख्या चार डड़वां में कई वर्षों से किराया के मकान में परिवार के साथ रहता था.

मृतक के घर में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं. मृतक की पत्नी प्रतिमा गुप्ता ने मोहनियां थाना में आवेदन दिया है. जिसमें पति मजदूरी का काम करता है. काम नहीं होने आर्थिक स्थिति खराब हो गयी थी. मंगलवार को बाजार घूमने के लिए गया थे. लौटने के बाद काफी टेंशन में थे. पूछने पर कुछ नहीं बोले और खाना खाकर सोने के लिए  चले गये. रात में ही पति ने पंखे में फंदा डालकर खुदकुशी कर दी. अहले सुबह पंखे में लटकते शव को देखकर उसने शोर मचाया. 

जिसे सुनकर अगल बगल के लोग दौड़कर आए.इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी. इसके बाद पुलिस ने पहुंच कर पंखे से लटकते शव को उतार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा दिया. मोहनियां के थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. उसकी पत्नी प्रतिमा देवी द्वारा थाने में आवेदन देकर में इसका जिक्र किया गया है. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top