ब्रेकर पर बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से महिला की मौत, पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी घर

भभुआ कैमूर. कैमूर में बुधवार को बाइक से गिर कर एक महिला की मौत हो गयी. घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव के पास की है.  मृतक महिला थाना क्षेत्र के मझुई गांव के उर्मिला देवी 45 वर्षीय रामजी राम की पत्नी की बतायी जाती है. महिला की मौत के बाद उसके पति ने भभुआ थाना को घटना की सूचना दी. इसके भभुआ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया. जहां शव कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला बीते दिनों कुदरा थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में रिश्तेदारी में सगाई में शामिल होने गई थी. वहां सगाई का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बुधवार की सुबह पति राम जी राम के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव मझुईं जा रही थी. इसी दौरान बीच रास्तें में भुआलपुर के पास ब्रेकर पर बाइक उछल कर अनियंत्रित हो गयी. जिसमें महिला गिर गयी. घायल महिला को लोगों द्वारा पीएचसी चैनपुर ले जाया गया. 

जहां से महिला का डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल ले आए. जहां चिकित्सक द्वारा इलाज शुरू कर दिया और उसे आक्सीजन चढ़ाते हुए रेफर कर दिया गया. परिजन उसे बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे थे. 

इसी दौरान महिला ने सदर अस्पताल में ही दम तोड़ दिया.जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला के एक पुत्र तीन पुत्री हैं. जिसमें एक बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है. घटना की सूचना पर बच्चे भी सदर अस्पताल पहुंच गए. इस दौरान परिजनों के पहुंचने से रोने से सदर अस्पताल में मौजूद लोगों के आंखों में आंसू आ गये.

 


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top