सासाराम रोहतास. बुधवार को एक बेटे द्वारा पिता को पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. मामला रोहतास जिले के नासरीगंज थाना के पडुंरी गांव की बतायी जाती है. बेटे द्वारा अपने पिता को संपत्ति विवाद को लेकर पीट-पीटकर कर हत्या कर दी. मृतक सुरेंद्र चौधरी पडुंरी गांव का निवासी बताया जाता है.
मिली जानकरी के
मुताबिक, मृतक का बेटे मनोज चौधरी
ने संपत्ति विवाद में अपने पिता सुरेंद्र चौधरी से बहस करते
हुए उनके साथ मारपीट करने लगा. मारपीट कर
पिता कर हत्या कर दी. घटना की
सूचना पर पहुंची पुलिस
ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर
लिया है. पुलिस ने घटना की
जांच शुरू कर दी है.
वहीं पुलिस ने मृतक के
शव को कब्जे में
लेकर सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं
पोस्टमार्टम कराकर शव
को पुलिस ने परिजन
को सौंप दिया.

