DESK: दिल्ली भाजपा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी हो गयी है. उनके स्थन पर आदेश कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी देते हुए नया प्रदेश अध्यक्ष बनाये गया है. बताया जाता है कि
आदेश कुमार गुप्ता पटेल नगर केपार्षद हैं. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है. जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी के छुट्टी को लेकर तरह के कयास लगाये जा रहे है. जिसमेंदिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार
के बाद प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. पार्टी में लंबे समय से एक फुलटाइम अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग उठती रही है. जो अपना पूरा समय संगठन के काम के लिए दे सके. बताया जाता है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई नाम शामिल थे. जिनमें सतीश उपाध्याय, विजेन्द्र गुप्ता, डॉक्टर हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा, गौतम गंभीर, कुलजीत चहल, आशीष सूद, पवन शर्मा, जयप्रकाश आदि. लेकिन इन नामों से अलग पार्टी ने आदेश कुमार गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का काम किया है. जो पटेलनगर से वार्ड पार्षद हैं और सेंट्रल दिल्ली में इनकी अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है.

