कैमूर में राजद नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया होली मिलन समारोह,होली खेले रघुवीरा अवध में गीतों से सजी महफिल

दुर्गावती/कैमूर। राष्ट्रीय जनता दल के तत्वाधान मे रविवार को दुर्गावती बाजार स्थित  कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में  होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन राजद नेता सुधाकर सिंह के द्वारा किया गया. इसके पूर्व कलाकारों के द्वारा भोजपुरी महक से पूरी महफिल सज गई थी.गीत संगीत व गंवई होली गीतों पर लोग झूमते नजर आए.समारोह के मुख्य अतिथि राजद नेता सुधाकर सिंह ने पंडाल में मौजूद सभी लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे तथा आपसी सहभागिता का पर्व है.
यह पर्व बुराइयों को दूर करने का कार्य करता है. होलिका दहन के बाद घरों में अच्छाई का मार्ग प्रशस्त होता है.लोगों में यह परंपरा निरंतर जीवित रहनी चाहिए.उन्होंने कहा कि होली प्रेम व आपसी भाईचारा का पर्व है यह पर्व हमें अहसास दिलाता है कि हम अपने अंदर छिपे अवगुण को दूर करें तथा समाज में मिल-जुलकर रहें ताकि सभी का जीवन खुशियों भरा हो. इस दौरान लोगों के साथ मंच पर फाग गीत होली खेल रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा ब्रज में उड़ेला गुलाल.अवध में होरी खेले जाय आदि गीतों से पूरी महफिल में समां बंध गया. बंगला में उड़ेला गुलाल हो, एहीं ठइयां आदि होली गीतों से उपस्थित लोग झूम उठे.करीब सैकड़ों से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच पंडाल में घूम घूम कर सबके माथे पर अबीर गुलाल उन्होंने ने लगाया.
विशिष्ट अतिथि के तौर पर महासचिव अजीमुद्दीन अंसारी, सचिव लोरिक यादव, अध्यक्ष  अकलू राम,प्रधान महासचिव भोला नाथ यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन  पूर्व पार्षद  आनंद सिंह  एवं अध्यक्षता  प्रखंड अध्यक्ष  सोनू यादव ने किया. इस दौरान आए हुए अतिथि गणों को हरा रंग के वस्त्र से पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया तथा एक दूसरे को फूल माला एवं अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई .इस दौरान अजीत सिंह,संजय सिंह,सुनील सिंह,सोनू यादव,बृजेश यादव  संगीता कुमारी, मनोज राजभर, गायक छोटू पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top