भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ स्थित एक कोचिंग संस्थान में कलाकृति मंच के संस्थापक कलाकार अमरिशपुरी द्वारा चार दिवसीय होली आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया गया। आज रविवार को 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 4 दिनों तक नि:शुल्क छात्र छात्राओं को पेंटिंग की बारीकियों को सिखाने के बाद मटका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्र छात्राओं को मटका पर पेंटिंग बनाने के लिए प्रतियोगिता करायी गयी। जिसके बाद प्रतिभागियों ने विभिन्न रंगों से मटका अपने कला के माध्यम से अलग-अलग रंग दिया। इस प्रतियोगिता में खुशबू कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वही दूसरा स्थान रूबी कुमारी,तीसरा स्थान नेहा पटेल, चौथा स्थान सोनम तिवारी, पांचवा स्थान शिवांशी पांडेय ने प्राप्त किया। वही प्रतियोगिता में एक से पांच तक स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।गौरतलब है कि Holi Art Festival कलाकृति मंच के निदेशक आर्टिस्ट अमरीशपुरी द्वारा 5 मार्च से ही 4 दिवसीय निःशुल्क कला प्रशिक्षण का आयोजन कराया गया। जिसके तहत 5 मार्च को पहला दिन भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुहीम प्लास्टिक बैन से सम्बंधित जानकारी दी गई और पेंटिंग बनवाया गया। 6 मार्च को दूसरा दिन वेस्ट मटेरियल से craft work बनाने के बारे में छात्रों को सिखाया गया।7 मार्च को पेंटिंग की बारीकियों को सिखाया गया।
8 मार्च यानी आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सांस्कृतिक परम्परा को देखते हुए मटका पर पेंटिंग कराया गया और उस पर प्लास्टिक बैन से सम्बंधित भी पेंटिंग उकेरी गयी। आखिर मे अव्वल छात्र -छात्राओं को पुरस्कार दे प्रोत्साहित किया गया। इसी के साथ चार दिवसीय होली आर्ट फेस्टिवल का समापन हो गया इस समापन के मौके पर सभी छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी वही कलाकृति मंच के संस्थापक द्वारा भी सभी छात्र छात्राओं को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी गई गयी।
गौरतलब है कि कलाकृति मंच के संस्थापक अमरिशपुरी कैमूर जिले के होनहार कलाकार हैं। जो वर्तमान में पटना में पटना यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट का बैचलर का डिग्री प्राप्त करें। उन्होंने ने बताया कि जब भी मुझे पटना में पढ़ाई से समय मिलता है तो अपने जिले के छात्र छात्राओं को कुछ न कुछ नया पेंटिंग सिखाने का कोशिश करता हूं। इसी प्रकार पहले पेंटिंग से संबंधित एग्जीबिशन प्रतियोगिता का आयोजन कई बार कराया चुका है और समय-समय पर पेंटिंग की बारीकियों को छात्र छात्राओं को सिखाते हैं। ताकि छात्र छात्राएं पेंटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ सके।





