कैमूर में बच्चे को बहला फुसला कर युवक ने किया अप्राकृतिक यौन शोषण,पीड़ित बच्चे का हुआ इलाज

भभुआ/कैमूर। कैमूर में अभी तक तो महिलाओं व युवतियों पर आपराधिक हिंसा हो रहा था।लेकिन अब बच्चे के साथ भी होने लगा है। ताजा मामला एक बच्चे के साथ एक युवक द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण का प्रकाश में आया है। यह मामला कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक बच्चे के साथ उसी गांव के युवक ने अप्राकृतिक यौन शोषण किया।

यह ट्रक चालक बन कर कैमूर एसपी ने अवैध ओवरलोडिंग ट्रकों से रिश्वत के खेल का किया खुलासा,18 पुलिसकर्मी निलंबित,एक इंट्री माफिया गिरफ्तार

घटना के बाद दर्द से कराहता हुआ बच्चा घर पहुँचा और अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजन बच्चे को भगवानपुर सीएचसी इलाज के लिए पहुँचे। जहां डॉक्टर तेगबहादुर सिंह द्वारा बच्चे का प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की बतायी जाती है।जब पीड़ित बच्चा घर पर खेल रहा था इसी बीच गांव के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर गांव के पोखरे के पास ले जाकर अप्राकृतिक यौन शोषण किया गया।घटना की सूचना पर भगवानपुर पुलिस सीएचसी पहुँच कर जानकारी प्राप्त की।सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्चे का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।वही इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने बताया कि थाने में ऐसा कोई आवेदन या मामला नहीं आया है। आवेदन मिलने की कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top