ट्रक चालक बन कर कैमूर एसपी ने अवैध ओवरलोडिंग ट्रकों से रिश्वत के खेल का किया खुलासा,18 पुलिसकर्मी निलंबित,एक इंट्री माफिया गिरफ्तार

भभुआ/कैमूर। कैमूर में अवैध ओवरलोडिंग ट्रकों से रिश्वत वसुली के खेल का खुलासा हुआ है।यह खुलासा स्वयं कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने ट्रक चालक बनकर किया है। मामला कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पछाहगंज चेकपोस्ट की है। मिली जानकारी के मुताबिक, जहां कैमूर एसपी ने ट्रक चालक बन कर बालू लदे ओवरलोडिंग ट्रकों से अवैध रिश्वत वसूली का छापेमारी कर रंगे हाथों गिरफ्तार कर खुलासा किया। 

यह भी पढ़े : कैमूर में बच्चे को बहला फुसला कर युवक ने किया अप्राकृतिक यौन शोषण,पीड़ित बच्चे का हुआ इलाज

इस दौरान एक इण्ट्री माफिया को गिरफ्तार किया।जिसके पास से एक कार और हजारों रुपये जब्त किया गया। वही अवैध वसूली मामले में कैमूर एसपी ने कुदरा थाने के एएसआई, एसआई सहित कुल 18 पुलिसकर्मियों को  निलंबित कर दिया है। 
कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि बालू लदे ट्रकों से ओवरलोडिंग को रोकने के लिए पछाहगंज के पास एनएच दो पर चेकपोस्ट बनाया गया है। जहां 24 घंटे मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की गई है। एक टीम का गठन कर जब देेेर रात टीम पक्षाहगंज के पास चेक पोस्ट पर पहुंची तो पुलिसकर्मी बालू लदे ओवरलोड ट्रकों से रिश्वत ले रहे थे। इस दौरान टीम द्वारा छापेमारी कर एक इण्ट्री माफिया को एक कार और हजारों रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।वही अवैध वसूली के मामले में एसआई, एएसआई सहित कुल 18 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है और इनका इतिहास पता लगाया जा रहा है।गिरफ्तार इंट्री माफिया एक सप्ताह पहले इसी मामले जेल गया था। ड्यूटी पर तैनात और पदाधिकारियों के संलिप्तता कि जांच की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top