फाइल फोटो
भभुआ/कैमूर. 3 जून को भभुआ थाना क्षेत्र के नरांव गांव के सारण तिवारी की हत्या उसके भाई ने ही किया था. इस हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि नरांव गांव के सारण तिवारी हत्या उसका सगा भाई पुष्कर तिवारी ने की थी. उसने अपने भाई की हत्या के लिए अपने साथियों का सहयोग लिया था. पुलिस ने जब इस घटना की जांच के दौरान नरांव गांव के ही उसके दोस्त अरुण तिवारी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने घटना का खुलासा कर दिया.
इस हत्याकांड में सारण तिवारी के भाई मंटू तिवारी को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना तीन जून को पुष्कर अपने घर से बड़े भाई सारण का हाथ पैर बांधकर बधार की तरफ ले गया और वहां पर गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देकर उसका भाई पुष्कर फरार है. एसपी ने बताया कि पुष्कर का अपने भाई से भूमि विवाद चल रहा था इसके साथ ही अपने बड़े भाई की पत्नी से अवैध संबंध भी था. अपने भाई की भूमि को कब्जा करने के लिए पुष्कर ने अपने भाई की हत्या की थी.
इस घटना की जांच एसडीपीओ अजय प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित द्वारा गई. यह भी बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान मृत सारण के भाई ओम प्रकाश तिवारी व चाचा व दोस्तों से को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ. अभी इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुष्कर तिवारी, राकेश तिवारी, कल्लू फरार चल रहा है. इस हत्याकांड के बाद मृतका की पत्नी ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.

