फ़ोटो - प्रेसवार्ता कर जानकारी देते कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद
शराब बेचने व रंगदारी के मामले में दो गिरफ्तार आरोपी जा चुके है जेल
भभुआ कैमूर. बुधवार को भगवानपुर पुलिस ने रामगढ़ गांव में विशेष अभियान चलाकर भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब व कट्टा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन व एएसआई राम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जीतेंद्र सिंह कुशवाहा के घर में छापेमारी की. जहां से 20 पेटी में भरी 180 एमएल की 960 बोतल विदेशी तथा 180 एमएल की 400 बोतल देसी-विदेशी शराब बरामद की गयी. वही
छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से एक दोनाली बंदूक व छह गोलिया बरामद कर जीतेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद रामगढ़ गांव के ही जीतेंद्र साह को कट्टा और छह गोलियों के साथ गिरफ्तार किया. इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपित पूर्व में रंगदारी मामले में जेल जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर शराब व हथियार बरामद करने के लिए पूरे कैमूर जिले में बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें यह सफलता मिली है. एसपी ने बताया कि जब्त दोनाली बंदूक को देखने से लग रहा है कि वह लाइसेंसी है और हो सकता है कि वह चोरी की हो. पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ गांव का जितेंद्र कुशवाहा अपने घर से शराब का धंधा कर रहा है. पुलिस ने पहले उसकी सत्यता की जांच की. सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम उसके घर में छापेमारी की शराब व हथियार बरामद किया. वह बनारस से शराब की खेप लाकर बिक्री करने का काम कर रहा था. यह भी जितेंद्र सिंह व जितेंद्र साह पूर्व रंगदारी के मामले में जेल जा चुका है. लोगों से रंगदारी के पैसे वसूलते थे.

