भभुआ/कैमूर/बंटी जायसवाल। धरती के अंदर से सोना आभूषण निकलता है यह आपने कहानियों व फिल्मों में देखा या सुना होगा। लेकिन कैमूर में धरती के अंदर से सोना व आभूषण निकलने का नया मामला सामने आया है।जिसमें यूूपी के चंंदौली का रहने वाला ढोंगी बाबा को धरती जमीन के अंदर से करोड़ो नकली सोना आभूषण निकालने के मामले पुलिस ने गिरफ्तार कर खुलासा किया है। यह मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है।जहां ढोंगी बाबा ने चैनपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव के मनोज शर्मा के घर के अंदर धरती के नीचे सोना आभूषण होने की बात बता लाखों रुपये चुना लगाया।
यह भी पढ़े : दुर्गावती में फाइनल फुटबाल टूर्नामेंट में दानापुर ने सोनपा को एक गोल से हराकर बना चैम्पियन, कैमूर SP व रामगढ विधायक पहुँचे
जमीन के अंदर से निकले सोना आभूषण की जब मकान मालिक ने जांच करायी तो सारे सोना के आभूषण नकली निकला। जिसके बाद पीड़ित चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी। फिर कैमूर पुलिस ने रणनीति बनाकर ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 46500 रुपया नकद और रोल गोल्ड नकली सोना के आभूषण भी बरामद किया। कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर इसके बारे खुलासा किया।एक लाख में सोना आभूषण जमीन के अंदर से निकालने के ढोंगी बाबा ने तय किया.
कैमूर एसपी ने बताया यूपी के एक ढोंगी बाबा एक व्यक्ति के घर गया और उसके घर में धरती के नीचे सोना होने की बात बताई और उसे निकालने के लिए पांच लाख रुपये का मांग किया। एक लाख रुपये पर सोना निकालने के लिए सौदा किया। उस व्यक्ति से सोना निकालने के लिए झाड़ फूंक व पूजा करने की बात कह घर पर एक कमरा में बंद करा कर झाड़ फूंक के नाम पर गड्ढा खुदाई कर उसके अंदर नकली सोना आभूषण डाल कर छुपा दिया।
यह भी पढ़े : जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह में कैमूर पहुँचे उपेन्द्र कुशवाहा, शोषित व वंचित समाज के लिए किया था काम,बताये मार्गो पर चलना होगा
फिर बाद में मकान मालिक से ही छुपाए गए गहने की जगह को खुदाई करने को कहा। जहां से भारी मात्रा में नकली सोने के आभूषण निकलना शुरू हो गया। ढोंगी बाबा ने मकान मालिक से सोना आभूषण निकालने का फीस एक लाख रुपया पहले ले चुका था। जब पीड़ित ने पूरे घटना के 2 दिन के बाद सोनार के दुकान पर जाकर एक गहना ले जाकर जांच करवाया तो सारे सोने के आभूषण नकली निकला। जिसके बाद उसने अपना माथा पीटने लगा। बाद उसने सारी बातें स्थानीय पुलिस को बताने के साथ शिकायत दर्ज करायी।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने अपना जाल बिछाकर बाबा को दूसरे व्यक्ति के घर से सोना निकालने के लिए बुलाया गया और एक बार फिर ढोंगी बाबा ने सोना जमीन के अंदर से निकालने के लिए 46500 रुपये में बात किया। फिर ढोंगी बाबा ने उस व्यक्ति के घर आकर वही अपना पुराना काम झाड़-फूंक करते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। जिसके पास नकली सोना के आभूषण बरामद किया।
पीड़ित ने कहा कि ढोंगी बाबा ने पहले तो उससे धरती के नीचे सोना काफी मात्रा में होने की बात कह कर निकालने के लिए पांच लाख रुपये का डिमांड किया था। लेकिन बातचीत में 1लाख रुपए में तय हुआ। जिसके बाद मेरे पास रुपये नहीं थे दूसरे 3% ब्याज पर लेकर ढोंगी बाबा को 1 लाख रुपये तीन बार में दिया था। लेकिन मेरे साथ धोखा हुआ। जालसाज ढोंगी बाबा ने मुझे मूर्ख बनाया।

