फ़ोटो- व्यापार मंडल की बैठक में उपस्थित अधिकारी व सदस्य
#1815 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के हिसाब से किसानों की होगी धान खरीददारीभगवानपुर/कैमूर। सोमवार को भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में धान अधिप्राप्ति को लेकर व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष जैतपुर कला रामकेश्वर सिंह एवं संचालन बीसीओ सह प्रबंधक विनय कुमार ने की। बैठक में किसानों का ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने एवं धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य के अनुसार किसानों से धान खरीददारी करने को लेकर चर्चा हुई। मिली जानकारी के मुताबिक व्यापार मंडल से भगवानपुर प्रखंड में 10 हजार क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों का 1815 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान अधिप्राप्ति की जाएगी। किसानों को धान अधिप्राप्ति के 48 घंटे के अंदर उनके खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा। वही सदस्यों ने चावल एवं धान में नमी के कारण एसएफसी में धान अधिप्राप्ति के बाद जमा करने में हो रही परेशानी के बारे में भी चर्चा किया गया। इसके साथ ही बैठक में कई बिंदुओं पर भी चर्चा किया गया। सहकारी समितियों के धान अधिप्राप्ति में आ रही परेशानी के बारे में भी चर्चा करते हुए समाधान के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर सदस्य के रूप में संतोष कुमार सिंह, शिवप्रसाद राम, रामबली साह, जितेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, रामधारी राम, पृथ्वीनाथ सिंह, श्यामलाल बारी, रामाशंकर कुशवाहा, श्री राम कहार सहित कई उपस्थित रहे।

