भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)।कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के देवरियां गांव के पीयूष सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव बनाया गया है।रविवार को पटना में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की गठन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शिवराम सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉक्टर रणविजय सिंह व उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री सुधा सिंह की उपस्थिति में हुआ। प्रदेश ईकाई गठन के बाद पीयूष सिंह के नाम की अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव के लिए मनोनीत कर घोषणा करने के साथ ही मनोनयन पत्र दिया गया।इस दौरान प्रदेश महासचिव पीयूष सिंह ने संगठन के प्रति अपने निष्ठा को व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्य को पूरा करने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव बने पीयूष सिंह,संगठन के उद्देश्य को पूरा करने का लिया संकल्प
मंगलवार, फ़रवरी 11, 2020
Tags

