चैनपुर/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो महिलाओं को टक्कर मारते हुए चाट में पलट गया। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गयी। जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गयी तो वहीं दूसरी महिला की इलाज के दौरान दम टोड़ दिया. हादसे के बाद आसपास के लोग काफी संख्या में मौके पर जुट गए। घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.घटना चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप की है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों महिला चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की बताई जा रही है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. घटना के बाद अनियंत्रित होकर पिकअप चाट में जाकर पलट गई. जिसके बाद चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस पिकअप को जब्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई.
तेज रफ्तार पिकअप ने दो महिलाओं को टक्कर मारते हुए चाट में पलटा, हुई मौत
गुरुवार, फ़रवरी 13, 2020
Tags

