दो महीने से फरार प्रेमी प्रेमिका को कैमूर पुलिस ने नालंदा से किया गिरफ्तार

#फरार युवती के पिता ने पटना के एक युवक पर बेटी को भगाने का दर्ज कराई थी प्राथमिकी
भगवानपुर/कैमूर। दो माह से फरार चल रहे प्रेमी प्रेमिका को नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कैमूर जिले के भगवानपुर पुलिस को फरार प्रेमी जोड़े की गिरफ्तारी की सूचना नालंदा पुलिस द्वारा मिलने के बाद वहां से जाकर पुलिस दोनो को थाने ले आयी। मामला कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक,गिरफ्तार प्रेमी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के तरीपर गोरी पंडा बताया जाता है।

यह भी पढ़े : तेज रफ्तार पिकअप ने दो महिलाओं को टक्कर मारते हुए चाट में पलटा, हुई मौत

वही प्रेमिका भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। प्रेमी भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर कलां में निर्माण हो रहे इंजीनियरिंग कॉलेज में ठीकेदार के माध्यम से काम करने आया था। इसी बीच युवती से संपर्क हो गया था। जिसके बाद दोनो प्रेमी जोड़े फरार हो गए थे।पुलिस द्वारा बताया जाता है कि लड़की के पिता ने भगवानपुर थाने में अपने बेटी को शादी के नीयत भगाने का विगत 21दिसंबर 2019 को युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। उसके बाद से पुलिस ने लागतार मोबाइल लोकेशन के माध्यम से प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार करने की कोशिश करती रही। भगवानपुर पुलिस ने नालंदा पुलिस की मदद से दो माह से फरार चल रहे प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर भगवानपुर थाना लायी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने बताया कि गिरफ्तार प्रेमी प्रेमिका का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। कोर्ट के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top