मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास परिषद की हुई बैठक,भगवानपुर मुंडेश्वरी पथ पर सुअरन नदी पुल को मिली स्वीकृति

भभुआ/बंटी जायसवाल/भगवानपुर। गुरुवार को भगवानपुर प्रखंड के मुंडेश्वरी धाम स्थित पर्यटन भवन में धार्मिक न्यास परिषद की बैठक हुई।इसका अध्यक्षता कैमूर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी व संचालन धार्मिक न्यास परिषद के सचिव अशोक सिंह ने की। बैठक में मां मुंडेश्वरी धाम के विकास, रखरखाव सहित कई समस्याओं के समाधान पर चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मुंडेश्वरी धाम में नवनिर्मित धर्मशाला को धार्मिक न्यास परिषद को हस्तांतरित करने, भगवानपुर मुंडेश्वरी पथ पर पुल के निर्माण की स्वीकृति होने के बाद उसे वित्तीय वर्ष 2019-20 में पत्राचार कर पुल निर्माण विभाग से पुल का निर्माण कराने पर चर्चा किया गया। ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी ना हो। वही धाम स्थित रंगमंच एवं यज्ञशाला के पीछे कटीले तार से घेराव होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े : तेज रफ्तार पिकअप ने दो महिलाओं को टक्कर मारते हुए चाट में पलटा, हुई मौत

यह भी पढ़े : दो महीने से फरार प्रेमी प्रेमिका को कैमूर पुलिस ने नालंदा से किया गिरफ्तार

जिससे जनता में आक्रोश है। उसे हटाने का मांग की गई। दुकानदारों को दी गई जमीन के रास्ते को पक्कीकरण करने, कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी,मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए अलग से पीलर का  निर्माण कर छत को ढालने,मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए चारों तरफ से बैरीकेटिंग करने ताकि मंदिर के दीवार पर श्रद्धालुओं द्वारा नारियल ना तोड़ा जाए। घंटी की नीलामी कराने,मंदिर के सीढ़ियों को दो भाग में बांटने,चैत्र नवरात्रि की भीड़ को देखते हुए मंदिर पर छांव के लिए शेड के निर्माण कराने,वीवीआइपी को बैठने के लिए मंदिर परिसर में एक रूम का निर्माण कराने,रंगमंच पर धार्मिक न्यास परिषद का कार्यालय एवं स्टोर रूम के लिए रूम का निर्माण कराने, पार्क सौंदर्यीकरण होने के बाद, मनोरंजन के लिए झूला आदि की व्यवस्था कर टिकट लगा कर राजस्व बढ़ाने, प्रखंड कार्यालय में दान पेटी से प्राप्त सोना चांदी एवं पैसे को कमेटी गठित कर इसकी निकासी कर लॉकर में रखने,मंदिर परिसर में एलईडी टीवी लगाने, 33हजार वाट की बिजली तार एवं पोल को रंगमंच के पास से तुरंत हटाने की मांग की गई। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए एक खुला धर्मशाला के निर्माण कराने, नवरात्रि सावन मेला में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ होती है। जो कि मंदिर जाने की रास्ता बहुत ही कम चौड़ा है।जिससे पहाड़ पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे दुर्घटना होने की भी संभावना बढ़ जाती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मन्दिर के रास्ते का चौड़ा कराने, श्रद्धालुओं को उतरने के लिए अलग से रास्ता बनाने पर चर्चा किया गया।बैठक के दौरान धार्मिक न्यास परिषद के कई सदस्य, संरक्षक, विभागीय पदाधिकारी डीपीआरओ प्रभात कुमार झा,सीओ विनोद कुमार सिंह  सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top