कैमूर में 5 प्रवासियों में मिला कोरोना पॉजिटिव,संख्या बढ़कर 44, इन शहरों से आये है प्रवासी, इतने प्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव

भभुआ/कैमूर
। कैमूर में लॉक डाउन में छूट नहीं मिलने तक 33 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए थे। जिसमें 32 मरीज स्वस्थ्य होकर घर को लौट गए। लेकिन लॉक डाउन में सरकार दी गयी छूट के बाद कैमूर में प्रवासियों का आगमन शुरू हो गया। हालांकि उन्हें क्वारन्टीन सेंटर में ही रखा जा रहा है। दूसरे प्रदेश से आने वाले प्रवासियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कैमूर में संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ने लगी है।

 ऐसे ही मंगलवार की देर शाम आयी कोरोना जांच रिपोर्ट में 5 प्रवासियों के कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। जिसके बाद कैमूर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गया है। जिसमें अब तक 32 संक्रमित मरीज ठीक हो गए है। अब कैमूर में 12 केस एक्टिव है। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन अरुण तिवारी ने की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 5 प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 4 पुरुष और एक महिला है। जिसमें चैनपुर से तीन, भगवानपुर से 1 और कुदरा से एक शामिल है।जिसमें तीन मुंबई, एक हरियाणा और एक हैदराबाद से लौटी है। चैनपुर के तीन पुरुष पॉजिटिव मरीज जिसकी उम्र 22 साल,50 साल और 60 साल, कुदरा से 22 साल युवक और भगवानपुर से 55 साल की महिला पॉजिटिव मिली है।

उक्त सभी लोगों को बाहर से लौटने के बाद जिले के विभिन्न क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया था। रविवार को 105 प्रवासियों की कोरोना सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था। जिसमें 100 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। वही 5 की पॉजिटिव पायी गयी। जिन्हें भभुआ के आइसोलेशन सेंटर में रख कर इलाज शुरू कर दिया गया है। 
संक्रमित पाए प्रवासियों की संख्या हुई 12 
मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में अब तक संक्रमित पाए जाने प्रवासियों की संख्या 12 हो गयी है। सोमवार तक 7 प्रवासियों की कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया था। जिसमें एक अखलासपुर, एक मनिहारी, दो मोकरी,तीन महेसूआ के है। जो मुंबई,तेलंगाना और गुजरात से लौटे है। वही मंगलवार को मिले 5 प्रवासियों के कोरोना जांच रिपोर्ट में तीन चैनपुर, एक भगवानपुर और एक कुदरा से है। जो मुंबई,हरियाणा और हैदराबाद से लौटे है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top