भगवानपुर में पहली बार हैदराबाद से लौटी 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव, पति और बेटी निगेटिव

भगवानपुर/कैमूर
। कोरोना का कहर दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। कैमूर में कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। कैमूर में प्रवासियों के नहीं आने तक ऐसा लग रहा था। कैमूर कोरोना से मुक्त हो जायेगा। क्योंकि 33 में से 32 मरीज ठीक हो चुके थे। जिसके बाद एक मरीज के ठीक होने के बाद कैमूर में एक भी कोरोना का मामला नहीं होता लेकिन लॉक डाउन में छूट के बाद प्रवासियों का आना शुरू हो गया।

 प्रवासियों के आने के साथ कोरोना का मामला एक बार फिर बढ़ने लगा। भगवानपुर में पहली बार कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया। भगवानपुर के तोड़ी क्वारन्टीन सेंटर से एक 55 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। भगवानपुर सीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि भगवानपुर में बाहर से आने वाले प्रवासियों को क्वारन्टीन सेंटर में रखा जा रहा है। 

जिसमें भगवानपुर के तोड़ी के उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय और हिंदी मध्य विद्यालय से 16 प्रवासियों की कोरोना जांच के सैंपल भभुआ से भेजा गया था। जहां से 15 प्रवासियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है। लेकिन एक 55 वर्षीय महिला की कोरोना पॉजिटिव आया है। 

जिसका ट्रैवल हिस्ट्री हैदराबाद से है। बताया जाता है पॉजिटिव महिला पिछले दिनों अपने पति,बेटी के साथ हैदराबाद से आने पर उसे तोड़ी क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया था। लेकिन महिला की कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आया है और पति और बेटी का रिपोर्ट निगेटिव आया है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए भभुआ आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया है। इसके पहले तीन प्रवासियों का कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुका है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top