लॉक डाउन में मुंबई से लौटा सात वर्षीय बेटे की हत्या करने वाले फरार पिता को दो माह बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

भभुआ/कैमूर
। सात वर्षीय बेटे की हत्याकर दो माह फरार से चल रहे पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया। गिरफ्तार आरोपी पिता जुबेर खान चैनपुर थाना क्षेत्र के डड़वा का निवासी बताया जाता है। जो लॉक डाउन में मुंबई से लौटने के बाद भभुआ में ही छिप कर रहा था। खरीगांवा से पुलिस ने सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

यह जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि बीते 17 मार्च चैनपुर थाना क्षेत्र के डड़वा गांव में गिरफ्तार आरोपी पिता ने अपने ही 7 वर्षीय पुत्र की रस्सी से गला दबा कर हत्या कर फरार हो गया था।अभियुक्त पिता की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई थी। उक्त टीम के द्वारा मंगलवार को चैनपुर के खरीगांवा चौक से आरोपी पिता जुबेर खान को दो माह बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इसने बताया कि बेटे की हत्या करने के बाद वह मुंबई भाग गया था। लेकिन लॉकडाउन के कारण वहां रहने खाने के लिए कुछ नहीं बचा था। जब वह लॉक डाउन में परेशान हो गया तो अपने गांव के लिए चलाकर 16 दिनों तक लगातार साइकिल चलाते भभुआ पहुँचा।

 जिसके बाद इधर-उधर छिपता फिर रहा था। मंगलवार को वह अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। तभी पुलिस के द्वारा खरीगांवा चौक से पकड़ लिया गया। घटना में प्रयुक्त रस्सी को भी आरोपी पिता के निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया है। 

गौरतलब है कि आरोपी पिता जुबेर खान मुंबई में अपने गांव से कमाने गया था।जहां आशा उर्फ नसीमा नाम की एक महिला से दुसरी शादी कर लिया। जिससे एक लड़का भी हुआ। जिसका नाम साहिल खान था। किसी बीमारी के कारण उसकी दूसरी पत्नी की मृत्यु हो गई। जिसके बाद वह दूसरी पत्नी के बेटे को लेकर गांव आ गया था।वही जुबेर खान का पहले ही शादीशुदा था।

 उसके बच्चे भी थे। पूर्व में भी गांव पर एक शादी हो चुकी थी। घटना के पूर्व जुबेर खान का अपनी पहली पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस कारण उसकी पत्नी मायके चली गई थी। घटना के दिन जुबेर खान अपनी पत्नी को लाने के लिए मायके गया हुआ था। लेकिन पत्नी ने आने से इंकार कर दिया।

गुस्से में वह शराब पीकर नशे में घर पहुंचा और दूसरी पत्नी के पुत्र साहिल खान के गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पहली पत्नी के बेटे ने अपने पिता के द्वारा हत्या के बारे गांव वालों को हल्ला कर सूचना दिया था। वही उसी समय आरोपी पिता फरार हो गया था। 

घटना की सूचना  चैनपुर पुलिस द्वारा आरोपी पिता के पहली पत्नी के पुत्र के बयान के आधार पर मामला दर्ज करते हुए। आरोपी पिता की गिरफ्तारी में जुट गयी थी। लॉक डाउन के कारण गांव लौटने के उद्देश्य से आये आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को खरीगांवा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top