दुर्गावती (कैमूर)। दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के खजुरा गांव के समीप बार्डर पर दंडाधिकारी के रूप मे तैनात उत्क्रमित मध्य विद्यालय डिड़खिली के शिक्षक गौतम कुमार मध्य विधालय कस्थरी के शिक्षक सुनील कुमार ने एएसडीएम सुजीत कुमार प्रशिक्षु मोहनियां के ऊपर भद्दी भद्दी गालियां एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिक्षकों ने कैमूर जिलाधिकारी को आवेदन दी है.
इसकी प्रतिलिपी प्रमंडलीय आयुक्त पटना एवं मुख्य सचिव बिहार सरकार को प्रेषित की है.घटना के बारे में बताया गया है कि शिक्षक गौतम कुमार एवं सुनील कुमार की ड्यूटी दंडाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता कैमूर के ज्ञापांक 299 सात मई को कर्मनाशा बॉर्डर पर रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक की गई है.
तभी से लगातार हम लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं परंतु दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि उच्चाधिकारी एएसडीएम सुजीत कुमार प्रशिक्षु मोहनिया रात्रि में करीब 12:50 बजे भ्रमण पर आए तो उस समय हम दोनों कुर्सी पर बैठे हुए थे परंतु मुझे झपकी आ गई थी उच्चाधिकारी द्वारा आते ही बहुत ही भद्दी भद्दी गालियां दी गई. तथा डंडे से मुझे पिटा गया।
इसके पूर्व भी उनके द्वारा अभद्र गालियां दी गई थी. परंतु उसे मैं सहन किया. चूंकि शिक्षक की एक मर्यादा होती है आज मुझे पीटा गया गालियां दी गई .साथ ही मेरे ऊपर कुर्सियां भी चलाई गई .ऐसी विकट परिस्थिति में में उपयुक्त ड्यूटी निर्वहन में अपने को असमर्थ पा रहा हूं.आरोप लगाते हुए दोनों शिक्षकों ने जिलाधिकारी को आवेदन की है.

