दुर्गावती/कैमूर। कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम डुमरी के ग्राउंड पर मोहम्मडन स्पोर्टिंग जहांगीरीया क्लब के तत्वाधान में दो फरवरी से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाईनल मैच रविवार को सोनपा बनाम दानापुर के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच काफी संघर्षपूर्ण मुकाबला खेला गया. दोनों ही टीमें एक दूसरे के गोलपोस्ट में गेंद डालने के लिए तत्पर रही. लेकिन दानापुर टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल एवं आपसी तालमेल की बदौलत सोनपा की टीम को एक गोल से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया.
समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रामगढ़ विधायक अशोक सिंह और कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. मौके पर उपस्थित अतिथियों द्वारा विजेता एव उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया.फाइनल मैच सोनपा वनाम दानापुर के बीच 90 मिनट का मैच खेला गया. फाइनल मुकाबला देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण दर्शकों की भीड़ जुटी रही.खेल के दौरान हर गोल पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.
फाईनल मैच में मुख्य रेफरी की भूमिका बक्सर जिला के जर्नादन यादव, शशिमोहन सिंह, डब्ल्यू यादव, जितेंद्र कुमार,विद्या भूषण शर्मा तथा उद्घोषक का कार्य जमुना सिंह राठौड़,बाबर खान,भुपेन्द्र सिंह ने किया एवं समापन समारोह की अध्यक्षता मोहम्मद क्यामुद्दीन खान ने किया.फाईनल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने ग्राउंड पर शुरू से लेकर अंत तक दमखम दिखाया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरी.
जिसमें दानापुर की टीम ने सोनपा को एक गोल से हराकर विजेता घोषित हुई.मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दानापुर के टीम वसीम खान और मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार सोनपा के टीम मोरिस को दिया गया.आयोजन कमेटी के पदाधिकारी सह डुमरी पंचायत के मुखिया पति कर्मुल्ला खान ने आए हुए खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत किया. इस दौरान प्रखंड प्रमुख धमेंद्र गुप्ता,मिथिलेश पासवान, आनंद सिंह, दिपक सिंह मुखिया बब्बू सिंह, सजीवन साह ,आयोजक कमेटी के कर्मुल्ला खान, तस्लीम खान,बाबर खान,मारूफ खान फैसल खान, सरताज खान, आरिफ खान, जुबेर खान सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक गण मौजूद थे .