आपत्तिजनक पोस्ट से धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कर रहे थे कोशिश
भभुआ/कैमूर. सोशल मीडिया पर आजकल कुुुछ लोगो व युवकों द्वारा भड़काऊ पोस्ट, मैसेज, फ़ोटो व वीडियो डाल कर समाज में अफवाह फैलाने की कोशिश की जाती है. ये नहीं सोचते है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है. ऐसा ही मामला कैमूर जिले में पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर किया जा रहा था. जिससे पुलिस की नींद हराम हो चुकी थी. जिसके बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई अलग-अलग जगहों से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेस कांफ्रेंस कर बुधवार को दी. कैमूर एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी युवक चांद थाना निवासी अनवर अली का पुत्र मोहम्मद जाहिद, दुर्गावती थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव झिल्लु राम का पुत्र संतोष कुमार, कुदरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण प्रसाद का पुत्र वीरेंद्र कुमार है. यह भी बताया कि सोशल मीडिया के फेसबुक व व्हाट्सएप पर इन तीनो आरोपी युवको द्वारा धार्मिक माहौल बिगाड़ने वाला तीन अलग अलग वीडियो को वायरल किया गया था. जिससे दो संप्रदाय में तनाव हो गया था. इनके पास से दो मोबाइल जब्त किया गया है, जिससे सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर वायरल कर रहे थे. उसके बाद पुलिस ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर डालने वाले नंबर को लोकेट करते हुए तहकीकात करना शुरू किया तो कुदरा, दुर्गावती और चांद थाना क्षेत्र से अलग-अलग कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है.यह भी बताया कि इन लोगों ने अपना जुर्म भी स्वीकार किया है. एसपी ने लोगो से अपील कि है कि जिस व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल किया जाता है, उस ग्रुप एडमिन की जांच किया जायेगा. वैसे लोग जो दो संप्रदायों में तनाव फैलाना चाहते हैं, वैसे लोगों को ग्रुप में ना रखें. साथ ही इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें. ऐसा नहीं करने वाले ग्रुप एडमिन पर कठोर कार्रवाई किया जाएगा.