दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, मृतका की मां ने ससुराल वाले पर दर्ज कराया FIR

दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली. कैमूर में इन दिनों अपराध तेजी बढ़ रहा है. कही लूट, हत्या,चोरी तो कही दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी जा रही है. वही एनएच दो पर कुदरा से लेकर कर्मनाशा तक सड़क दुर्घटना में भी आये दिनों वृद्धि हुई है. ताजा मामला कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के भानपुर गांव से है. जहां 23 वर्षीय एक विवाहिता को ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए जहर देकर हत्या कर दिया गया है.इस मामले में मृतका संतोषी देवी की मां पार्वती देवी द्वारा दहेज के लिए बेटी को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए दुर्गावती थाने में मृतका के पति सास ससुर एवं जेठानी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.
इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मामले में छानबीन शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बनरसिया गांव निवासी दया यादव ने अपनी पुत्री संतोषी देवी की शादी पांच वर्ष पहले 2014 में दुर्गावती थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी सुराहू यादव के पुत्र पिंटू यादव के साथ किया था.आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद मेरा दामाद पिंटू यादव दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट तथा मानसिक रूप से बेटी को प्रताड़ित करने लगा.
दहेज के रूप मे दो लाख रूपए और दहेज न देने पर अंजाम बूरा होने की धमकी देता था. इस बात की जानकारी बेटी फोन से एवं मायके में आने पर बताती थी. 12 जून की शाम करीब 6 बजे मेरी दूसरी बेटी इंदु के मोबाइल पर फोन आया कि संतोषी जहर खाकर बेड पर पड़ी हुई है. उसके बाद इंदु ने इसकी जानकारी हम लोगों को दी. सूचना पाकर हम लोग 13 जून की सुबह भानपुर गांव पहुंचे तो देखा कि बेटी की मौत हो गई है. जिसकी जानकारी मायके वालों द्वारा पुलिस को दी गई. 
सूचना पाकर डीएसपी रघुनाथ सिंह एवं दुर्गावती पुलिस भानपुर गांव पहुंच गई. पुलिस के पहुंचने के दौरान मृतका के शव को गांव से बाहर रखकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी. तभी पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. इस मामले में मृतका की मां द्वारा सास ससुर दामाद एवं जेठानी के खिलाफ बेटी को जहर हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया है. 
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुहैल अहमद ने बताया कि भानपुर निवासी विवाहिता संतोषी की मौत हुई है.शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top