बड़ी खबर : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां के सामने ही बेटे की मौत, मां व बेटा घायल, NH-2 जाम

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)। दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहियां मोड़ के पास हाईवे पर गुरुवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक की घटनास्थल पर मौत हो गई दो गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग काफी संख्या में जुट गए जिसकी सूचना लोगों ने  स्थानीय पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती लाया गया. जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच दो पर शव को रखकर  चक्का जाम कर दिया. मृतक असदुल्लाह दुर्गावती थाना क्षेत्र के कोटसा गांव निवासी बताया जा रहा है.मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार मां बेटा भाई एक शादी समारोह से लौट रहे थे जैसे ही वे लोग मरहिया मोड़ के पास पहुंचे मोहनिया की तरफ से आ रहे एक बालू लदे ट्रक ने तेज रफ्तार से आकर बाइक में धक्का मार दिया. घटना मे बाइक सवार मां और दोनों बेटा सड़क पर गिर पढे घटना मे असदुल्लाह की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई तथा मृतक की मां वं भाई गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है कि घटना के बाद भागने के क्रम में ट्रक आगे जाकर एक पूल में टकराकर रुक गया और चालक ट्रक से उतर कर भाग निकला. घटना के बाद आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और एनएच दो पर शव रख कर जाम कर दिया.समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर घटनास्थल पर जमे हुए है ग्रामीण घटनास्थल पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे है

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top