
दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली): कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहियां मोड़ के पास हाईवे पर गुरुवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर में बेटे की मौत के बाद घायल मां की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी. दूसरे बेटे की स्थिति नाजुक बताई जाती है. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों द्वारा एचएच दो पर शव को रख चक्का जाम कर दिया था. चार घंटे बाद डीएसपी रघुनाथ सिंह के पहुचने के बाद लोगों को समझाने के बाद जाम हटा.
इसे भी पढ़े : कैमूर में 125 पैक्सों का सितंबर में होगा चुनाव, शुरू हुई तैयारी, एक रुपये में बन सकते है मतदाता
सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डाल कर अफवाह फैलाने वाले 3 युवक गिरफ्तार
हाइवे पर जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक कोटसा गांव का 20 वर्षीय असदुल्लाह, घायल उसकी आयशा बीबी 50 वर्ष, दूसरा घायल बेटा हैदर 10 वर्ष बताया गया. जानकारी के अनुसार, मां व दो भाई चांद थाना के चन्ना गांव से शादी समारोह संपन्न होने के बाद बाइक से लौट रहे थे. इसी बीच मोहनिया से तेज रफ्तार से आ रही बालू लदी ओवरलोडेड ट्रक ने मरहिया मोड़ के पास बाइक सवार में टक्कर मार दी. इसमें मां व छोटा बेटा गिर गया और बड़ा बेटे को ट्रक ने रौंद दिया. इसके बाद ट्रक से चालक कूद कर फरार हो गया.
यह भी पढ़े : सगे भाई ने ही बड़े भाई की थी हत्या, भाभी से करता था प्रेम, संपत्ति का चल रहा था विवाद, एक गिरफ्तार
घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग काफी संख्या में जुट गए जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती लाया गया. जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच दो पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर घटनास्थल पर चार घण्टे तक जमे रहे. ग्रामीण घटनास्थल पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे. बीडीओ के पहुचने के बाद भी वह हटे. चार घण्टे बाद मोहनिया डीएसपी के पहुचने के बाद समझाने के बाद सड़क से हटे.
