कार व बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, एक घायल, बाइक के उड़े परखच्चे

 दुर्गावती कैमूर(मुबारक अली)- कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के नुआंव बाजार के समीप गुरूवार की देर शाम कार व बाइक की टक्कर हो गई .घटना में बाईक सवार दल्लू बिद एवं प्यारे बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों व्यक्ति चाद थाना क्षेत्र के दारुनपुर गांव के निवासी बताए गए हैं. घटना को देख कर  आसपास के लोग दौड़ पड़े लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. एंबुलेंस से वाराणसी जाते समय रास्ते में ही प्यारे बिंन की मौत हो गयी मृतक व्यक्ति चाद थाना क्षेत्र के दारुनपुर गांव निवासी बताया जा रहा है मृतक के मौत होने के बाद शव को दुर्गावती थाने लाया गया पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top