बिहार : बेटे की प्रेम की सजा में माता पिता को पेड़ में रस्सी से बांध कर किया गया मारपीट, 6 गिरफ्तार

 
भभुआ कैमूर.(बंटी जायसवाल).  बिहार के कैमूर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां बेटे की प्रेम करने व विवाहिता को ससुराल से भगा कर ले जाने की सजा उसके माता पिता को दी गयी. आरोपी बेटे की सजा उसके माता पिता को दोषी ठहरा कर एक पेड़ से रस्सी से बांध कर मारपीट कर कानून को अपने हाथ में ले लिया. 
यह नहीं समझे कि किसी को सजा देने के किए कानून है. ग्रामीणों द्वारा लड़के के माता पिता के साथ रस्सी से बांध कर घंटों तक मारपीट होती रही और गांववाले तमाशबीन बने रहे. ग्रामीणों में किसी ने इस घटना की वीडियो बना कर वायरल कर दिया. तब जाकर यह घटना सामने आया. हालांकि खबर सामने आने के बाद इस मामले में आरोपियों 6 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है.
मामला कैमूर जिला के रामगढ़ थाना के सराय गांव का है. इस गांव का एक युवक इसी गांव की युवती से प्रेम करने लगे. इसकी भनक युवती के घर वालों को लगी तो उसने अपनी बेटी की शादी एक माह पहले कर दिया.इसके बाद भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा.  प्रेमिका के राजी होने पर फिर एक दिन लड़का अपनी प्रेमिका को ससुराल से लेकर फरार हो गया.
इस घटना की सूचना जब ससुराल वालों ने लड़की के परिजनों को दिया तो उनलोगों को उस लड़के पर शक हो गया. जिसके बाद लड़की के घरवालों ने लड़के के माता पिता को घर से बुला कर पंचायत लगाकर एक पेड़ में रस्सी से बांध दिया. इसके बाद गांव के लोगों ने कई घंटों तक लड़के के माता पिता के साथ मारपीट की. गांव के कुछलोगों द्वारा यह काम लड़की के परिजनों द्वारा कहने पर किया गया. लड़की के घरवालों का कहना था कि मेरी बेटी को अपने लड़के के साथ बुलाओ नहीं तो दोनों को जान से मार देंगे.
हालांकि बाद में गांव के ही कुछ बुजुर्ग लोगों ने समझा कर मामले को शांत करवाया. इस घटना के बाद पीड़ित लड़के के माता पिता ने स्थानीय थाने में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने सभी 6 नामजदों को गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुए जेल भेज दिया और आगे की जांच व कार्रवाई में जुटी हुई है.
#क्या कहते है एसपी
वहीं इस मामले में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहना है कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्रवाई जारी है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top