WhatsApp में कीजिए बस यह सेंटिंग, ग्रुप में कोई एडमिन नहीं करेगा एड

News Desk : आज कल पूरी दुनिया में फ़ोटो, वीडियो, मैसेज भेजने व वीडियो कॉलिंग करने के लिए सबसे ज्यादा WhatsApp का इस्तेमाल किया जाता है. व्हाट्सएप पर हम प्रतिदिन कई तरह के मैसेज भेजते हैं. व्हाट्सएप पर कई सारे ग्रुप्स भी होते हैं. जिनमें हम भी मैसेज, वीडियो व फ़ोटो भेजते हैं और दूसरे भी भेजते हैं. कई बार आपको कई सारे ग्रुप में लोगों द्वारा जोड़ दिया जाता है. जिसमें आने वाले मैसेज से परेशान हो जाते है. जिसके बाद हमें लेफ्ट होना पड़ता है. यहीं नहीं न चाहते हुए भी कई ग्रुप में आपको एड कर दिया जाता है. आपको समझ में नहीं आता है क्या किया जाए कि कोई भी किसी भी ग्रुप में आपको एड नहीं करें.तो अब सवाल यह सामने आता है कि इस समस्या का समाधान कैसे किया जाए तो आज हम आपको बताते है, इस सेटिंग के बारे में...
1.अगर आप व्हाट्सएप एप चलाते है तो गूगल प्ले-स्टोर से अपडेट कर लीजिए. इसके बाद व्हाट्सएप को ओपन करें और सेटिंग्स में जाएं.


2.इसके बाद सेटिंग्स में Privacy पर क्लिक करें.
3. इसके बाद ग्रुप्स के बटन पर क्लिक करें.
4.इसके बाद आपको तीन विकल्प Everyone, My Contacts और Nobody दिखेगा.
5. यदि आप भी चाहते हैं कि किसी भी ग्रुप का एडमिन आपको  किसी भी ग्रुप में एड न करें तो आपको तीसरे नंबर पर Nobody पर क्लिक कर ओके दे. Nobody  पर क्लिक करने के बाद किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन आपको ग्रुप में एड नहीं कर पायेगा.अगर वह आपको एड करना चाहेगा तो वह पहले आपको इनवाइट करेगा. इसके बाद आपके तरफ से ओके किए जाने के बाद ही वह आपको ग्रुप में एड कर पाएगा. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top