दारोगा की बेटी की शादी में नाच देखने के दौरान हुई हुड़दंगई, जमकर हुई में मारपीट, एक घायल, 3 नामजद व 5 अज्ञात पर FiR दर्ज

भभुआ कैमूर. कैमूर से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां दारोगा की बेटी की शादी में आये नाच में देखने के दौरान हुड़दंगई के दौरान हुई मारपीट में एक घायल हो गयी. यह घटना रामपुर के सबार थाना क्षेत्र कूड़ारी गांव की है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात कूड़ारी गांव में रामेश्वर उपाध्याय(जो मोतिहारी जिले एक थाने में दारोगा के पद पदस्थापित) के बेटी की शादी थी.दारोगा की बेटी की बारात कोचस थाना के नैनाकोन गांव से आयी थी. इस बारात में नाच में भी आया था. नाच देखने के दौरान किसी बात को लेकर हुड़दंगई हुई थी. इस बारात में दारोगा का भतीजा शिवसागर थाना के ककई गांव का संतोष तिवारी आया था. इस नाच में देखने के दौरान हुई मारपीट में संतोष तिवारी का गांव वालो के साथ किसी बात को लेकर मारपीट में घायल हो गया. घायल संतोष तिवारी को रामपुर के पीएचसी में इलाज कराया गया. घायल संतोष तिवारी द्वारा सबार थाने में 3 नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ के प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. थानाध्यक्ष कोमल तिवारी ने बताया कि घायल द्वारा कूड़ारी गांव के 3 लोगो व 5 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top