मामा ने भांजे की 3 हजार रुपये के लिए चाकू से गोद गोद कर दी हत्या, 4 गिरफ्तार

भभुआ कैमूर. बिहार के कैमूर से रिश्ते को शर्मसार करने वाला आ रहा है. जहां कलयुगी मामा ने भांजे को 3 हजार रुपये के लिए घर से बुलाकर चाकू से गोद गोद कर दिनदहाड़े हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.  इसके बाद हत्या के आरोपी फरार हो गये. घटना आज यानी रविवार की सुबह साढ़े 7 बजे की भभुआ थाना क्षेत्र के कुंज गांव का है. मृतक उपेंद्र सिंह कुंज बताया जाता है. जो एक दुकानदार था. घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा सूचना पर पहुँचे पुलिस को शव को उठाने नहीं दिया गया. ग्रामीणों द्वारा डीएम व एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों को शांत कराने के लिए भभुआ एसडीएम जन्मेजय शुक्ला,मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह व थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम पहुँचे.

यह भी पढ़े : WhatsApp में कीजिए बस यह सेंटिंग, ग्रुप में कोई एडमिन नहीं करेगा एड

बिहार : बेटे की प्रेम की सजा में माता पिता को पेड़ में रस्सी से बांध कर किया गया मारपीट, 6 गिरफ्तार

जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन देकर शांत कराते हुए पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना में पुलिस द्वारा दो महिला व दो पुरूष को हिरासत में लिया गया है. वही मृतक के परिजनों द्वारा आरोपी मामा सहित 13 लोगो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है. 
 वहीं मृतक के परिजनों का कहना था कि आरोपी मामा धीरज सिंह व मृतक उपेंद्र सिंह बाहर में रहते थे. एक दिन आरोपी मामा ने भांजे के खाते में दो हजार रूपया भेजा था और बोला था कि मेरे घर पैसा दे देना. उपेंद्र अपने दुकान में उस पैसा को लगा दिया.

यह भी पढ़े : दारोगा की बेटी की शादी में नाच देखने के दौरान हुई हुड़दंगई, जमकर हुई में मारपीट, एक घायल, 3 नामजद व 5 अज्ञात पर FiR दर्ज

जिससे पैसे देने में देरी हो गया. इसके बाद आरोपी मामा ने भांजे से 2 हजार के बदले 3 हजार रुपये मांगने लगा. जिसके बाद मामा भांजे में झगड़ा हो गया. यह मामला थाने तक पहुँच गया. जहाँ दोनो पक्षों को पुलिस द्वारा समझौता करा कर मामला को शांत कराया दिया गया. आज रविवार की सुबह साढ़े 7 बजे आरोपी मामा धीरज सिंह अपने भांजा को घर से बुलाकर गाँव के पास बगीचा में लेकर गया. वहां पर पहले से 10-12 लोग उपस्थित थे. घटना के बाद किसी द्वारा परिजनों को सूचना मिली तो भागे भागे घटनास्थल पर पहुँचे. घर वालों को मामले की भनक तक नहीं मिली. जहाँ परिजनों ने देखा कि उपेंद्र की  चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दिया है. यह घटना देख कर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे.
बोले एसपी
 वही इस घटना के बारे में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि मामा भांजे में विवाद था. मामा द्वारा 3 हजार रुपये के लिए हत्या कर दिया गया. जिसमे 4 लोगो को गिरफ्तार किया और 13 लोगो के खिलाफ नामजद एफआईआर हुई हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top