कैमूर में प्रचंड गर्मी व लू से एक महिला सहित दो की मौत, लू से हो सकती है मौत, करें यह उपाय

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). कैमूर में दिनोंदिन तापमान बढ़ रहा है. प्रचंड गर्मी का कहर जारी है.आसमान से आग के गोले बरस रहे है. बिहार में प्रचंड गर्मी व लू से औरंगाबाद, गया,रोहतास,नवादा, पटना आदि कई जिले में दो दिनों में 150 लोगो की मौत हो चुकी है. वही इन जिलों के बाद कैमूर में भी प्रचंड गर्मी व लू अपना पाव पसारने लगा है. यहां पर लू से एक वृद्ध महिला व एक चालक की मौत हो गई है. पहला मामला, कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनियां रामगढ़ पथ स्थित टेकारी नहर के समीप 70 वर्षीय वृद्ध की शव बरामद हुआ. मृतक वृद्ध महिला की पहचान पट्टी गांव की इतवारी देवी के रूप में हुई. वृद्ध महिला की मौत लू लगने के कारण हुई है. जिसके बाद मोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया गया. 
वहीं दूसरा मामला एक ट्रक चालक की लू लगने से मौत हो गई. मृतक चालक बेगूसराय निवासी रामप्रवेश साह बताया जाता है. जो वाराणसी से टैंकर खाली कर कोलकाता की तरफ जा रहे थे. इसी बीच कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली के पास एक लाइन होटल पर रोककर ट्रक चालक केबिन में ही आराम करने लगा. ट्रक में चालक के साथ उसका बेटा खलासी के रूप में था. 
इसी बीच चालक की उल्टी सांसे चलने लगी. चालक का बेटा पिता का तबियत खराब होते देख कर आनन-फानन में ट्रक लेकर पहुँच कर पीएचसी कुदरा में ले जाकर भर्ती कराया. जिसके बाद डॉक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. डाक्टरों द्वारा बताया गया कि चालक की लू लगने से मौत हो गई है. अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत पहुँच गयी. जहां से पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए चालक के पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया.  
लू लगने से हो सकती है मौत, करें यह उपाय
आपको बता दें कि हमारे शरीर का संतुलित तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक होता है, जिसमें शरीर के सभी अंग ठीक तरीके से कार्य करते हैं. शरीर से पसीने को बाहर निकालने के बाद भी शरीर तापमान का यह स्तर बनाए रखता है. लेकिन खास तौर से गर्मी के दिनों में शरीर का तापमान इससे अधिक होने पर कुछ लोगों को सेहत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यही कारण है कि लू से बचने के लिए धूप में बाहर न निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर का तापमान न बढ़े.
अगर बाहर का तापमान बढ़ाने पर भी आप इन दिनों में भरपूर पानी नहीं पीते, तब शरीर में पानी की कमी होने पर वह पसीना बाहर नि‍कालना भी बंद कर देता है.ऐसे आपके शरीर का तापमान बढ़ने लगता है और जब शरीर का तापमान 42 का स्तर पार करता है, तक खून भी गर्म होने लगता है और उसमें मौजूद प्रोटीन भी ऐसी स्थ‍िति में शरीर में स्नायु कड़क होने लगते हैं और सांस लेने में समस्या हो सकती है.
 चूंकि शरीर में पानी का स्तर कम हो जाता है, अत: रक्त में गाढ़ापन बढ़ता है और ब्लडप्रेशर का स्तर भी कम होने लगता है. स्थिति बिगड़ने पर मस्तिष्क तक रक्त संचार बाधित होता है.जिससे शरीर के अंगों एवं मस्तिष्क का संचालन गड़बड़ा सकता है. यह स्थिति अगर ज्यादा बढ़ जाए तो इंसान कोमा में भी जा सकता है.
लू से बचने के लिए करें यह उपाय 
1.  ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.
2.  कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं.
3.  किडनी के मरीज दिन में 6 से 8 लीटर पानी पिएं.
4. भोजन में सलाद, दही, छाछ आदि का प्रयोग करें एवं तरल चीजें अधिक लें.
5. मांस मदिरा का सेवन न करें.
6. अपना ब्लडप्रेशर चेक कराते रहें.
7. होंठों एवं आंखों को नम बनाए रखें.
8. ठंडे पानी से नहाएं.
9. गर्मी से बचने का प्रयास करें.
10. शरीर का तापमान बढ़ने न दें.
11. आंखों में चश्मा का प्रयोग करें.
12. धूप में निकलने पर गमछा व छाते का प्रयोग करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top