बिजली की समस्या को ले रामपुर जेई का खजुरा PSS में ग्रामीणों ने किया घेराव

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). कैमूर से लो वोल्टेज 
बिजली की समस्या को ले रामपुर जेई का ग्रामीणों द्वारा घेराव करने की खबर आ रही है. यह घटना कैमूर के रामपुर प्रखंड के खजुरा पावर सब का है. जहां खजुरा के ग्रामीणों ने पावर सब स्टेशन पहुँच कर लो वोल्टेज बिजली की समस्या को रामपुर जेई का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि खजुरा पावर सब स्टेशन खजुरा गांव के ही जमीन में बसा हुआ है. परंतु यहां के लोगों को कोई भी विद्युतीय सुविधा प्राप्त नहीं हो रही है. यहां से दूसरे गांव के लोगो को लाभ मिल रहा है. लेकिन इसी गांव में लगा हुआ पीएसएस के बावजूद भी यहां के ग्रामीण जनता लो वोल्टेज बिजली से परेशान है. यहां पर 100-120 से ज्यादा वोल्टेज नहीं मिलता है. इसके कारण घरो में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चल नहीं पाते है. इसी को लेकर आज खजुरा के ग्रामीण जनता द्वारा खजुरा पावर स्टेशन के जेई का घेराव किया गया है. जेई से शिकायत किया गया है कि जल्द जल्द यहां पर लो वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जाए. जेई ने अपनी गलती स्वीकारते हुए वरीय अभियंता से फोन पर बात कराई और 7 दिनों का आश्वासन दिया. उन्होंने यह बताया कि हमारा ब्रेकर जल गया है जो गारंटी पीरियड में है. हमने कंपनी को लिख दिया है कुछ ही दिनों में वह ब्रेकर बनकर आ जाएगा और खजुरा गांव में विद्युत की सप्लाई इसी पावर स्टेशन से दी जाएगी. ग्रामीणों में प्रमुख रूप से डॉ. धीरेन्द्र कुमार पांडेय, छोटू सिंह, बिट्टू सिंह, राहुल सिंह, चिंटू पटेल, सुनील शाह, चंदन शाह आदि शामिल रहे. 
बोले जेई 
इस संबंध में पूछे जाने पर रामपुर जेई कमलेश कुमार ने बताया कि खजुरा के ग्रामीणों ने लो वोल्टेज की बिजली समस्या को लेकर पीएसएस का घेराव किया था. यहां की इनकमिंग ब्रेकर 25 दिनों से जल गया है. जिसके कारण लोगों को लो वोल्टेज बिजली समस्या को लेकर परेशानी है. प्रोजेक्ट कार्यपालक अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद भी इनकमिंग ब्रेकर को नहीं बदला गया है. जबकि सभी सामान गारंटी में है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top