भभुआ/कैमूर.कैमूर सेे बड़ी खबर आ रही है.जहां ट्रको से चालान काट कर अवैध वसूली करने वाले फर्जी DTO सहित तीन लोगों को पुलिस द्वारा रविवार की रात गुप्त सूचना पर दबोचा गया. वही इस दौरान इनके दो साथी फरार हो गए. इनके पास से एक पिस्टल, 10 जिंदा गोली, एक खोखा, 7 मोबाइल, 5 सिम कार्ड, मां मुंडेश्वरी ट्रांसपोर्ट का 9 एंट्री चलाने वाला वॉल्यूम रशीद, 16900 रुपया, तीन आधार कार्ड, दो लग्जरी कार, 2 मतदाता पहचान पत्र, एक डी एल, एक पैन कार्ड, 2 ATM कार्ड, एक शॉपिंग कार्ड को जांच कर जब्त किया गया है. इसकी जानकारी सोमवार को मोहनिया थाने में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर दी गयी. उन्होंने बताया कि एनएच दो नेशनल हाइवे पर ट्रको से अवैध वसूली में गिरफ्तार किये गए फर्जी डीटीओ व इण्ट्री माफिया में मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव के सैयद संजीद अखतर, वर्तमान पता धनौता बहादुरपुर जमानियां, थाना जमानियां जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश, परवेज अंसारी पिता इम्तियाज अंसारी ग्राम व थाना चैनपुर जिला कैमूर (भभुआ), वसीम अंसारी पिता अजीज अंसारी ग्राम व थाना चैनपुर जिला कैमूर के बताये जाते है. वही फरार साथियो में
राजेश कुमार पिता रज्जन ग्राम एमातपुर मजेर कांडर, पोस्ट मनवा जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश, बबलु बिहारी बारुण जिला सासाराम बताये जाते है.
डेढ़ लाख रुपये की करना चाह रहे अव
कैमूर एसपी ने दिलनवाज अहमद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेेेशनल हाइवे पर कुछ एंट्री माफिया जीटी रोड पर सक्रिय हैं और वाहनों से अवैध वसूली कर रहे हैं. इसी बीच एक ट्रक मालिक द्वारा सूचना दी गई कि उनके खाली ट्रक को पकड़ कर और उसका नंबर प्लेट पर फर्जी नंबर लिखने के बाद डीटीओ एवं पुलिस का धौंस दिखाकर डेढ़ लाख रुपए मांगा जा रहा है. जिसके बाद पुलिस द्वारा तीन,
पुलिस पदाधिकारी का टीम गठन किया गया. इसमें डियूआई प्रभारी, थानाध्यक्ष कुदरा एवं प्रभारी थानाध्यक्ष मोहनियां शामिल थे.पुलिस टीम ट्रक मालिक बनकर डेढ़ लाख रुपये देने के लिए पहुंची. ये अपना लोकेशन मोहनिया पटना मोड़ के पास बताया, जिसके बाद पुलिस टीम वहां पर पैसा देने के लिए पहुँची, जिसके बाद फर्जी डीटीओ व उसके साथी आये. इसी बीच पुलिस ने दबोच लिया.
पिस्टल सहित कई सामान बरामद
इस दौरान पुलिस पर इनलोगों ने पिस्टल भी तान दिया था और इसके दो साथी फरार हो गए और फर्जी डीटीओ सहित तीन गिरफ्तार कर लिए गए. एसपी ने बताया कि इनके पास से एक पिस्टल, 10 जिंदा गोली, एक खोखा, 7 मोबाइल, 5 सिम कार्ड, मां मुंडेश्वरी ट्रांसपोर्ट का 9 एंट्री चलाने वाला वॉल्यूम रशीद, 16900 रुपया, तीन आधार कार्ड, दो लग्जरी कार, 2 मतदाता पहचान पत्र, एक डी एल, एक पैन कार्ड, 2 ATM कार्ड, एक शॉपिंग कार्ड जब्त किया गया.
आपराधिक इतिहास भी है इनका
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार फर्जी डीटीओ व इसके साथियो का कई का अपराधिक इतिहास है. ये लोग किसी अन्य के आधार कार्ड पर अपना फोटो चिपका पर और उसके नाम का इस्तेमाल कर आपराधिक घटनाओं व अवैध वसूली का काम कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे. इनके बारे में पता चला है कि ये बिहार व यूपी में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है और जेल भी जा चुके है. यह सभी अपराधी अंतर राज्य सरगना है। बिहार और यूपी के कई थानों में इनके ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. उसमें यह जेल भी जा चुके हैं.

