#डीएम ने जारी किया आदेश, सीएस अपने स्तर से सदर अस्पताल, पीएचसी, उपस्वास्थ्य केंद्र पर लू से बचने की करेंगे व्यवस्था
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). कैमूर में इन दिनों भीषण गर्मी, लू व बढ़ते तापमान को ले लोगों बेहाल हो रहे है. गर्म हवाओं के कारण लोगों जीना मुश्किल हो रहा है. कैमूर में भी लू की चपेट में आने से लोगों की मौत होने लगी है. यहां पर लू की चपेट में आने से 5 लोगों की मरने की खबर आ रही है. आसमान से आग के गोले बरस
रहे है. इसी भीषण गर्मी को देखते हुए बिहार सरकार ने 22 तक सरकारी व निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. इसी प्रकार कैमूर में भी बिहार सरकार के आदेश पर 22 तक सरकार व निजी स्कूल बंद करने का आदेश जारी हुआ. इसके बाद एक बार फिर कैमूर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी ने आदेश जारी किया है कि कैमूर जिले में दिनों दिन भीषण गर्मी, लू व उच्च तापमान में बढ़ोतरी हो रही है.
बढ़ती गर्मी के कारण जानमाल की क्षति की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसी को देखते हुए कैमूर जिले में सरकारी, गैर सरकारी,प्राथमिक,मध्य,
बढ़ती गर्मी के कारण जानमाल की क्षति की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसी को देखते हुए कैमूर जिले में सरकारी, गैर सरकारी,प्राथमिक,मध्य,
उच्च विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक बंद किया जाता है.
वही डीएम ने कैमूर सीएस को आदेश जारी किया है कि अपने स्तर से सभी पीएचसी, उपस्वास्थ्य केंद्र व अस्पतालों में गर्मी व लू से बचने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे.
इसके साथ ही जारी आदेश में कहा गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कैमूर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, व आईसीडीएस कैमूर इस आदेश का पालन करना सुनिश्चित करेंगे.


