फर्जी डीटीओ द्वारा पकड़े गए ट्रक को औरंगाबाद के बारुण थाने में रखा गया था, जिसे पुलिस ने किया जब्त
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). मंगलवार को कैमूर पुलिस ने फर्जी डीटीओ की सहायता करने वाला औरंगाबाद जिले के बारुण थानाध्यक्ष बीरेन्द्र पासवान को थाने से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार बारुण थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान कैमूर के मोहनिया, चैनपुर थाने में थानाध्यक्ष के पद पदस्थापित रह चुका है. इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि रविवार को गिरफ्तार किये फर्जी डीटीओ व उसके तीन साथियों मो. संजीद अख्तर, परवेज अंसारी एवं वसीम अंसारी से पूछताछ व निशानदेही पर औरंगाबाद के बारुण थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान गिरफ्तार किया गया है. फर्जी डीटीओ बने मो. संजीद ने पुलिस के समक्ष यह कबूल किया है कि उसके इस गैरकानूनी काम में बारुण थानाध्यक्ष मदद करता था. गिरफ्तार बारुण थानाध्यक्ष बीरेन्द्र पासवान कैमूर में फर्जी डीटीओ बनकर ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहा था. फर्जी डीटीओ द्वारा जब्त किए गए एक ट्रक को भी पुलिस ने बारुण थाना परिसर से बरामद किया है.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार फर्जी डीटीओ व उसके साथियों द्वारा पुलिस पूछताछ व निशानदेही के आधार पर मोहनियां डीएसपी रघुनाथ सिंह से मामले की जांच कराई गई. जांच में यह मामला सामने आया कि बारुण थानाध्यक्ष द्वारा फर्जी डीटीओ बनकर जीटी रोड पर ट्रकों से वसूली करने वाले अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा था. वही फर्जी डीटीओ व थानाध्यक्ष के मोबाइल कॉल का डिटेल निकाला गया तो आपस में बात करने का साक्ष्य पाया गया है. यह भी बताया कि फतेहपुर के मो. इरशाद के खाली ट्रक को फर्जी डीटीओ गिरोह द्वारा पकड़ा गया था. ट्रक मालिक से उसके कागजात को जाली बताकर 1.5 लाख रुपयों की मांग किया जा रहा था. फर्जी डीटीओ द्वारा जब्त ट्रक को बारुण थाना परिसर में खड़ा किया था. जांच में यह पाया गया कि थाने में खड़े ट्रक को थानाध्यक्ष द्वारा इंट्री भी नहीं की गई थी.
औरंगाबाद एसपी दीपक बरनवाल द्वारा बारुण थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान को कैमूर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है.
गिरफ्तार फर्जी डीटीओ सहित तीन साथियों के पास यह सामान किया गया था जब्त
ट्रको से चालान काट कर अवैध वसूली करने वाले फर्जी DTO सहित तीन लोगों को पुलिस द्वारा रविवार की रात गुप्त सूचना पर दबोचा गया था. वही इस दौरान इनके दो साथी फरार हो गए. इनके पास से एक पिस्टल, 10 जिंदा गोली, एक खोखा, 7 मोबाइल, 5 सिम कार्ड, मां मुंडेश्वरी ट्रांसपोर्ट का 9 एंट्री चलाने वाला वॉल्यूम रशीद, 16900 रुपया, तीन आधार कार्ड, दो लग्जरी कार, 2 मतदाता पहचान पत्र, एक डी एल, एक पैन कार्ड, 2 ATM कार्ड, एक शॉपिंग कार्ड को जांच कर जब्त किया गया था.