भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). रविवार को 3 हजार रुपये के लिए भांजे की चाकू से गोद कर हत्या करने वाला हत्यारा आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. यह घटना भभुआ थाना क्षेत्र के कुंज गांव की है. मृतक उपेंद्र कुशवाहा की हत्या के मुख्य आरोपी मामा शैलेश सिंह बताया गया है. इसकी जानकारी मंगलवार को कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने भभुआ थाने में प्रेसवार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि उपेंद्र हत्या मामले में परिजनों द्वारा आठ लोगों के विरुद्ध सदर थाने में नामजद एफआइआर दर्ज कराई गई थी.।जिसमें गिरफ्तार हत्या आरोपी मामा शैलेश सिंह को मुख्य अभियुक्त बनाया था. वही हत्या के दिन हो पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.यह भी बताया कि 3 हजार रुपयों के लेन-देन को लेकर उपेन्द्र की उसके रिश्ते में मामा ने ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है.
तीन हजार के लिए भांजा की चाकू से गोद कर हत्या करने वाला हत्यारा आरोपी मामा गिरफ्तार
मंगलवार, जून 18, 2019
Tags

