भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). बिहार के औरंगाबाद, गया व अन्य जिले में लू की लगने से मौत के बाद अब कैमूर में भी लू की चपेट में आने से लोगों की मौत होने लगी है. ताजा मामला के अनुसार, कैमूर में लू के चपेट में आने वार्ड सदस्य के मां की मौत हो गयी गया. यह घटना भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी पंचायत के मोकरी गांव का है. जहां इस पंचायत के वार्ड सदस्य 1 केे मंजू देवी पति मुराहु सिंह की
मां कलावती कुंअर की लू लगने से ज्यादा तबियत बिगड़ गया. जिसके बाद रविवार की देर शाम इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान मौत हो गई. सोमवार को शव का दाह संस्कार कर दिया गया.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वार्ड सदस्य की मां कलावती कुंअर (61 वर्ष) शुक्रवार को वाराणसी में गंगा स्नान करने गई थी. लौटने के दौरान उन्हें लू लग गई. शनिवार की सुबह उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. ड्यूटी पर कार्यरत आपात कक्ष के चिकित्सक ने लू लगने से बीमार होने व उस समय स्थिति नियंत्रण में होने की बात बताई. लेकिन रविवार की सुबह स्थिति खराब होते देख कर डाक्टरों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय चैनपुर के समीप उनकी मौत हो गई. परिजनों ने खरिगांवा उप स्वास्थ्य केंद्र में ले जा कर उन्हें दिखाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसकी जानकारी मुखिया जयशंकर बिहारी ने दी.

