एक दूजे के हो शादी के बंधन में बंधे यूपीएससी टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर, देखें तस्वीरें

नईदिल्ली एजेंसी. 2015 की यूपीएससी टॉपर टीना डॉबी और सेकेंड टॉपर अतहर आमिर उल शफी खान
शादी के बंधन में बंध कर एक दूसरे के हो गए है. टीना ने कश्मीर की खूबसूरत वादियों में जाकर शादी रचा ली. मिली जानकारी के अनुसार, टीना और अतहर मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आये और फिर नजदीकियां बढ़ी तो दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे.  
तीन साल तक एक - दूसरे को डेट करने के बाद रविवार को कश्मीर की खूबसूरत वादियों में जाकर उन्होंने शादी रचा ली. गौरतलब है कि टीना और अतहर ने अपने रिश्ते को कभी छिपाया नहीं.
 कश्मीर के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पहलगाम में रविवार को दोनों के परिजन पहुंचे थे. शादी समारोह के बाद नवविवाहित जोड़ा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग 
 जिले स्थित अतहर के पैतृक गांव देवपोरा मट्टन की ओर चला गया. टीना ने बताया कि दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई और
 जब वो अगस्त महीने में अतहर से मिलीं तो पहली नजर में ही उन्हें अपना दिल दे बैठी. इसके बाद धीरे धीरे प्यार में बदल कर शादी के बंधन में बंध गये.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top