कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धाजंली, दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग

 कैमूर/ हनुमान दूबे
भभुआ/ कैमूर. शनिवार के शाम कैमूर जिले के भभुआ में अल्पसंख्यक छात्रावास के छात्रों द्वारा  रोहतास के करहगर, जम्मू के कठुआ, यूपी के उन्नाव में नाबालिग बच्चियों के दुष्कर्म की घटना पर पुरजोर विरोध कर कड़ी निन्दा की. साथ ही पीड़िता को न्याय व मृतका के आत्मा के शांति के कैंडल मार्च निकाला गया. यह कैंडल मार्च शहर के पटेल चौक से शुरू होकर एकता चौक तक पहुँच कर समाप्त हुआ. इस दौरान कैंडल मार्च में शामिल सभी छात्रों व अन्य लोगो ने तीनों घटनाओं के नाबालिग पीड़िता को न्याय व आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की गयी. उनके आत्मा को शांति मिले. इसके साथ ही प्रधानमंत्री से दोषियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गयी. ताकि आगे इस प्रकार की घटना न हो . मौके पर छात्रावास के छात्र इलताफ आलम, साबिर खलीफा, औरंगजेब अंसारी, अकबर अंसारी कई लोग शामिल थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top